23 पात्र लोगों को आवंटन पत्र और पट्टे वितरित

उदयपुर। प्रशासन शहरों के संग अभियान के तहत गुरूवार को शहर से सटी पँचायत बेदला खुर्द में नगर विकास प्रन्यास की ओर से शिविर का आयोजन किया गया। खेड़ा माता चौक में आयोजित हुए शिविर में 23 पात्र लोगों को आवंटन पत्र और पट्टे दिए गए। दरअसल यूआईटी ने खेड़ा माता कॉलोनी को सो-मोटो कर इसमें 20 जरूरतमंद लोगों को आवंटन पत्र जारी किए जबकि हाल में यूआईटी कन्वर्ट हुई बेदला की प्रियदर्शनी नगर कॉलोनी के 3 लोगों को पट्टे दिए गए। आवंटन पत्र और पट्टे मिलने के बाद लाभन्वित लोगों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली। शिविर में यूआईटी विशेषाधिकारी पुष्पेंद्रसिंह शेखावत, बडग़ाँव उपप्रधान प्रतापसिंह राठौड़, बेदला खुर्द सरपंच सोनल गाछा और उपसरपंच निमित डाँगी ने लाभान्वित लोगों को आवंटन और पट्टे वितरित किये। इस मौके पर जिला परिषद सदस्य पिंकी माण्डावत, वार्ड पंच पप्पू गमेती, रोहित पाठक, हेमराज डाँगी, फतहसिंह चौहान, प्रेम डाँगी और यूआईटी के तकनीकी कर्मचारी मौजूद थे।

Related posts:

हिंदुस्तान जिंक को सीएसआर जर्नल एक्सीलेंस अवार्ड्स 2021

आत्महत्या मुक्ति अभियान को आगे बढ़ाने के लिये प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न

''छूना मना है” मुहिम का आगाज़

बंगाल के राय बेंसे लोक नृत्य का छाया जादू

प्रख्यात शैली वैज्ञानिक डॉ. कृष्णकुमार शर्मा का निधन

अणुव्रत आंदोलन से ही नैतिक जीवनोत्थान

साहित्य मंडल श्रीनाथद्वारा के ‘भारतीय त्यौहार’ राष्ट्रीय बाल कहानी / बाल कविता प्रतियोगिता के परिणाम...

राजसमंद में वेदांता हिन्दुस्तान जिंक द्वारा अत्याधुनिक तकनीक के 100 बेड वाले कोविड फिल्ड हॉस्पीटल की...

श्रीमाली समाज सामुहिक करवा चौथ उद्यापन — संस्कार भवन हुआ सजकर तैयार, 800 महिलाएं एक साथ करगी चन्द्र ...

हिन्दुस्तान ज़िंक के तीसरी तिमाही के वित्तीय परिणामों की घोषणा

हमारी संस्कृति सूर्य के उदय के प्रतीक पूर्व से शुरू होती है अस्त के प्रतीक पश्चिम से नहीं इसलिए अभिव...

गरीब परिवार तक पहुंची सहायता