उदयपुर में कोरोना ब्लास्ट, 89 संक्रमित मिले

उदयपुर। उदयपुर में गुरूवार को एक बार फिर कोरोना ब्लास्ट हुआ। गुरूवार को 89 कोरोना संक्रमित मिले हैं। सीएमएचओ डॉ. दिनेश खराड़ी ने बताया कि गुरूवार को हुई 2602 जांचों में 89 पॉजिटिव मरीज मिले हैं जिसमें 71 शहरी तथा 18 ग्रामीण क्षेत्र से हैं। इनमें 8 कोरोना वारियर्स, 9 क्लोज कोंटेक्ट तथा 72 नये मरीज है। अभी तक 55724 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। होम आइसोलेशन में 138 तथा कुल एक्टिव केस 143 है।

Creative from India to the World