कांग्रेसी पार्षद की अवैध चौथ वसूली से हर्षनगरवासी परेशान

उदयपुर। नगर निगम में प्रतिपक्ष के नेता की दौड़ में सबसे आगे रहने वाले वार्ड 4 के कांग्रेसी पार्षद पर न्यू हर्षनगर कोलोनी के वाशिंदों ने अवैध चौथ वसूली का खुला आरोप लगाते हुए शुक्रवार को अतिरिक्त जिला कलेक्टर शहर को ज्ञापन सौंपा और शीघ्र ही पार्षद के खिलाफ कार्यवाही की मांग की गई।
शुक्रवार को न्यू हर्षनगर कोलोनी के वाशिंदों का एक प्रतिनिधि मंडल अतिरिक्त जिला कलेक्टर शहर से मिला और उन्हें ज्ञापन सौंपा जिसमें बताया कि न्यू हर्षनगर वार्ड 10 में आता है लेकिन वार्ड 4 के कांग्रेसी पार्षद अरूण टांक निर्माणाधीन मकान मालिकों से अवैध वसूली कर रहे हैं और राशि नहीं देने पर उन्हें परेशान करते हैं कि आपका निर्माण कैचमेंट जोन में हो रहा है जो अवैध है। इस तरह हमारे निर्माण को अवैध बताकर यूआईटी से अधिकारियों की टीम भिजवाकर कार्य को रूकवा देते हैं और बाद में अपनी जेब गर्म होने पर कुछ दिन तो काम निर्बाध रूप से चलता है उसके बाद फिर परेशान करने लग जाते हैं।
इन लोगों का कहना है कि हमारे निर्माण क्षेत्र से लगभग डेढ़ किलोमीटर तक निर्माण हो रहे हैं। पूर्व में प्रशासन ने जांच कराई थी जिसमें इसे आवासीय कोलोनी माना था। ऐसे में कांग्रेसी पार्षद द्वारा क्षेत्रीय पार्षद नहीं होने के बावजूद गत 7 अप्रेल को कोलोनी में आकर निर्माणाधीन मकानों की वीडियोग्राफी एवं फोटोग्राफी करवा कर हमें डराया गया ताकि हम उनकी मांग को आसानी से मान लें। बात नहीं मानने पर हमारे निर्माण कार्यों में बाधा उत्पन्न करते हैं। क्षेत्रवासियों ने कांग्रेसी पार्षद पर खुला आरोप लगाया कि निर्माण की एवज में अवैध रूप से रूपये की मांग कर रहे हैं नहीं देने पर परेशान किया जा रहा है। कांग्रेसी पार्षद के कार्याकलाप से परेशान होकर क्षेत्रवासी दीपक मोदी, नारायण तेली, राजेन्द्र परमार, यशवंत कुमार खत्री, अर्जुनलाल, मन्नालाल तेली, संतोष आदि ने अतिरिक्त जिला कलेक्टर शहर को ज्ञापन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच कराने एवं क्षेत्रवासियों को राहत दिलाने की मांग की।

Related posts:

फील्ड क्लब क्रिकेट कार्निवाल 2025 सीजन-4

हिन्दुस्तान जिंक राजपुरा दरीबा काॅम्प्लेक्स में 49वें माइंस सुरक्षा सप्ताह के तहत् कार्यशाला आयोजित

उदयपुर में शनिवार को मिले 9 कोरोना संक्रमित

राज्यपाल ने लक्ष्यराज के आमंत्रण पर सिटी पैलेस संग्रहालय का किया अवलोकन

RCM’s Rupantaran Yatra receives overwhelming response in Udaipur

महाराष्ट्र के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन ने डॉ. लक्ष्यराजसिंह मेवाड़ को सम्मानित किया

सांसद डॉ मन्नालाल रावत ने की रेल मंत्री से मुलाकात, रेल सुविधाओं के विस्तार की मांग रखी

एडीएम वारसिंह का सम्मान

5,950+ Rural Youth Secure Jobs Through Hindustan Zinc's Zinc Kaushal Kendra

संसदीय राजभाषा की उपसमिति सदस्यों ने की डॉ लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ से भेंट 

Hindustan Zinc organizes Calf Rally at Malikheda Village in Dariba

पूंजीपतियों की पक्षधर मोदी सरकार के खिलाफ जारी रहेगा संघर्ष : डॉ. रेड्डी