उदयपुर के नए जिला कलक्टर ताराचंद मीणा ने पदभार संभाला

कोरोना संक्रमण को रोकना व जिले की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : कलक्टर
उदयपुर :
उदयपुर जिले के नए कलक्टर ताराचंद मीणा ने सोमवार को पदभार संभाला। चित्तौड़गढ़ कलक्टर के पद से स्थानांतरित होकर आए ताराचंद मीणा को निवर्तमान कलक्टर चेतन देवड़ा ने चार्ज सौंपा और शुभकामनाएं दी। इस दौरान कलक्टर मीणा ने यूआईटी सहित अन्य प्रशासनिक दायित्वों को ग्रहण किया।  इस अवसर पर एडीएम प्रशासन ओ. पी. बुनकर व अन्य जिलाधिकारियों ने गुलदस्ता भेंट कर मीणा की अगवानी की।
कार्यभार संभालने के बाद कलक्टर मीणा ने कहा कि इस समय उनकी सर्वाेच्च प्राथमिकता कोरोना संक्रमण से बचाव, सुरक्षा एवं इसकी रोकथाम के लिए प्रभावी प्रयास करना है तथा राज्य सरकार की गाइडलाइन की पूर्ण पालना के साथ वैक्सीनेशन के लक्ष्य को पूरा करना है। उन्होंने जिले के सर्वतोमुखी विकास के कार्यों व राज्य सरकार के लोकहितकारी कार्यक्रमों के सफल क्रियान्वयन के साथ आम जन से ज्यादा से ज्यादा संवाद करते हुए राहत पहुंचाने की अपनी प्रतिबद्धता को भी बताया।
स्वायत शासन विकास विभाग में अपनी सेवाएं दे चुके कलक्टर मीणा ने कहा कि उदयपुर जिले में सर्वांगीण विकास के साथ यूआईटी, नगर निगम व अन्य स्थानीय निकायों में बेहतर काम किया जाएगा। वहीं जिले के जारी विभिन्न प्रोजेक्ट्स व विकास कार्यों को गति प्रदान करते हुए विकास के नए आयाम स्थापित किए जाएंगे। कलक्टर ताराचंद मीणा मूल पाली के है और पहले डीएलबी डायरेक्टर रहते हुए, उनका उदयपुर की स्थानीय निकायों से लगातार संवाद होता था और वे यहां आए भी थे।

Related posts:

नारायण सेवा अफ़्रीका सेवा टूर - 2023

Udaipur Business Woman launches Charitable Foundation providing access to Education and Basic Essent...

महाशिवरात्रि पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की शुभकामनाएं

हनुमानजी की 151 फीट की विशाल प्रतिमा मेवाड़ के लिए गौरव की बात : डॉ. लक्ष्यराज सिंह 

नेशनल पब्लिक हेल्थ डेंटिस्ट दिवस मनाया

''राइट टू हेल्थ'' बिल का विरोध

मां बगुलामुखी महायज्ञ शाला की हो रही परिक्रमा, ज्वार को सींच रहे श्रद्धालु

एचडीएफसी बैंक एवं लुलु एक्सचेंज में साझेदारी

पिम्स हॉस्पिटल में युवा मरीज के फेफड़े से पथरी निकालने का सफल ऑपरेशन

JK Tyre recorded highest ever revenue

WOBBLE DISPLAYS MAKES HISTORY WITH INDIA'S BIGGEST EVER TELEVISION: THE WOBBLE MAXIMUS SERIES 116.5-...

परीक्षाओं के दबाव में जीवन को खोना हमारी सामाजिक विफलता : राजनाथ सिंह