दुर्लभ बीमारी से ग्रसित किशोर की सफल सर्जरी

उदयपुर। पेसिफिक इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (पिम्स) हॉस्पिटल, उमरड़ा में चिकित्सकों ने दुलर्भ बीमारी से ग्रसित एक किशोर की सफल सर्जरी की है।
पिम्स के चेयरमेन आशीष अग्रवाल ने बताया कि गत दिनों पाली निवासी 16 वर्षीय किशोर अंकित (बदला हुआ नाम) को खाना खाने में समस्या के चलते पिम्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जांच करने पर पता चला कि मरीज ‘सुपीरियर मेसेंटरिक आर्टरी सिंड्रोम’ नामक दुर्लभ बीमारी से ग्रसित है। ईलाज करने वाले पीडियाट्रिक सर्जन डॉ. अतुल मिश्रा ने बताया कि यह बीमारी अत्यंत दुर्लभ है और पूरे विश्व में इस बीमारी के गिनती के केस मिले हैं। इस बीमारी में आंतों की धमनी के नीचे छोटी आंत दब जाती है। भोजन आगेे नही जा पाता है। मरीज पेट दर्द, उल्टी व वजन घटने की परेशानी से जूझता रहता है। यह बीमारी कई बार जन्म से तो कई बार पेट में चोट लगने या तेजी से वजन घटने से भी होती है।
डॉ. मिश्रा ने बताया कि ऑपरेशन के दौरान आंतों को अलग ढंग से जोड़ कर दूसरा रास्ता बनाया गया। यह सफल ऑपरेशन लगभग तीन घंटे तक चला। किशोर अब स्वस्थ है व खाना खा रहा है। ऑपरेशन में पीडियाट्रिक विभागाध्यक्ष डॉ. सुरेश गोयल, डॉ. अतुल मिश्रा, डॉ. विवके पाराशर, डॉ. राहुल खत्री, निश्चेतना विभाग के डॉ. नरेश त्यागी व अन्य स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। डॉ. मिश्रा ने बताया कि यह पिम्स हॉस्पिटल, उमरड़ा के सभी डॉक्टर्स व स्टाफ के लिए यह बड़ी उपलब्धि है। किशोर का ईलाज चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत नि:शुल्क किया गया है।

Related posts:

हिन्दुस्तान जिंक के प्रधान कार्यालय सहित सभी इकाईयों हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता समारोह

साहित्य मंडल श्रीनाथद्वारा के ‘भारतीय त्यौहार’ राष्ट्रीय बाल कहानी / बाल कविता प्रतियोगिता के परिणाम...

स्वस्थ दिल के लिए 10 किलोमीटर दौड़ेगा उदयपुर

दिनेशकुमार सालवी को पीएच.डी.

हिन्दुस्तान ज़िंक ने अब तक देश के ख़ज़ाने में 1.7 लाख करोड़ का योगदान दिया : अनिल अग्रवाल

निःशुल्क चिकित्सा शिविर में 800 मरीजों का उपचार

उदयपुर में चिकित्सकीय हेल्पलाइन परामर्श सेवाएं शुरू

आईकॉनिक 7, बाउंड्री बेशर्स और एपीएल लीजेंड्स ने जीते सेमीफाइनल मुकाबले

नारायण सेवा संस्थान का 38वां निःशुल्क सामूहिक विवाह समारोह 28-29 को 

Pacific Dental College Debari has been honored with a National Award for its outstanding services.

उदयपुर से राम मंदिर के लिए पहली चांदी की ईंट अर्पित

केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय का चिंतन शिविर