दीपाली मामोदिया क्विज प्रतियोगिता में रही भारत में अव्वल

केंद्रीय वित् मंत्री करेंगे एक लाख नकद की राशि से सम्मानित
उदयपुर। मोहनलाल सुखाडिय़ा विश्वविद्यालय के लेखा एवं व्यवासायिक सांख्यिकी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. शूरवीरसिंह भाणावत ने बताया कि विभाग की शोधार्थी दीपाली मामोदिया ने आजादी के अमृत महोत्सव के तहत भारत सरकार के इंसोलवेंसी एंड बैंकरुप्सी बोर्ड ऑफ इंडिया द्वारा  इंसोलवेंसी एंड बैंकरिप्टसी कोड 2016 पर आयोजित तीसरी राष्ट्रीय ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी में प्रथम स्थान हासिल किया है। सुश्री दीपाली ने इस प्रश्नोतरी प्रतियोगिता को 59 सेकंड में हल किया एवं सभी प्रश्नों के सही उत्तर दिए। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल करने पर दीपाली को 7 जून को विज्ञान भवन , नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में केंद्रीय वित् मंत्री एवं अन्य वरिष्ठ गणमान्य व्यक्ति स्वर्ण पदक के साथ एक लाख रुपये राशि के रुप में प्रदान करेंगे। विभाग के इतिहास में पहली बार किसी शोधार्थी को इतनी बड़ी राशि का पुरस्कार मिला है।
प्रो. भाणावत ने बताया कि राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा कॉलेज लेक्चर के घोषित परिणाम में विभाग के 14 विद्यार्थियों को इंटरव्यू के लिए क्वालीफाइड किया है। इस पर वाणिज्य महाविद्यालय के अधिष्ठाता प्रो. पी. के.. सिंह ने बधाई प्रेषित की साथ ही असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. शिल्पा वर्डिया, डॉ. लोढ़ा, डॉ. आशा शर्मा ने प्रसन्नता व्यक्त की।

Related posts:

कांग्रेसी पार्षद की अवैध चौथ वसूली से हर्षनगरवासी परेशान

बिटिया के सूरज पूजन को महोत्सव बना कर दिया बेटी बचाओ का सन्देश

नारायण सेवा में वसंतोत्सव

गीतांजली हॉस्पिटल के ओब्स एंड गायनी विभाग द्वारा मेवाड़ में नेशनल लेवल की पहली कार्यशाला संपन्न

पिम्स मेवाड़ कप का तीसरा सीजन आज से

सकारात्मक सोच से होगा जीवन सफलः प्रशान्त अग्रवाल

पूरे विश्व में फैल रही हमारी मायड़ भाषा की मीठास - डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़

भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय खनन को आधुनिक तकनीक प्रदान करने के उद्धेश्य से प्रदेश का पहला प्लांट भीलवाड...

‘सेकंड इनिंग’ वर्कशॉप आयोजित

डॉ. प्रशान्त नाहर सांई तिरूपति विश्वविद्यालय में प्रेसिडेन्ट नियुक्त

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उदयपुर जिले को दी सौगात

हिन्दुस्तान जिंक डिजिटल रूप से सक्षम जिंक फ्रेट बाजार के साथ मेटल लॉजिस्टिक्स में लाया क्रांति