चिक हेयर कलर अब बन गया चिक ईज़ी

उदयपुर : विभिन्न प्रकार के एफएमसीजी ब्रांडों वाले दिग्गज केविनकेयर ने उदयपुर में अपने सदाबहार ग्राहकों के लिए ‘चिक हेयर कलर शैंपू’ को ‘चिक ईजी’ के रूप में पेश किया है। नाम से ही पता चलता है कि चिक ईजी पारंपरिक हेयर कलर का इस्तेमाल करने वाले लोगों को अनूठा और बेहद सुविधाजनक उत्पाद है, जिसे आसानी से प्रयोग किया जा सकता है, किसी और पर निर्भरता नहीं रहती और इस्तेमाल में समय भी कम लगता है। ‘सुविधा’ और ‘किफायत’ के इस अनूठे और सबसे जरूरी संगम के साथ बालों को रंगने के वैसे ही अद्भुत परिणाम दिख सकते हैं, जैसे चिक हेयर कलर शैंपू में दिखते थे।

यह उत्पाद पेश करने के पीछे ब्रांड का लक्ष्य अपने मजबूत वितरण ढांचे का फायदा उठाना और निष्ठावान उपभोक्ताओं तक पहुंचने के लिए उदयपुर के बाजारों में गहरी पैठ बनाना है। पैकेजिंग और मात्रा के अलावा चिक ईजी तथा चिक हेयर कलर शैंपू में कोई फर्क नहीं है। 15 रुपये की पुरानी कीमत में इसकी मात्रा 12 से बढ़ाकर 15 मिलीलीटर कर दी गई है।

चिक ईजी में 5 हर्बल तत्वों आंवला, हिना, जपाकुसुम, मेथी और भृंगराज के गुण हैं तथा इस्तेमाल करने में यह बेहद सुविधाजनक, असरदार और सुरक्षित है। चिक ईजी का इस्तेमाल बेहद आसान है क्योंकि उत्पाद के डिब्बे पर प्रयोग करने के निर्देश दिए हैं। उपभोक्ता को केवल अपने दस्ताने पहनने हैं, सैशे की सामग्री बालों में लगानी है, 2-3 मिनट तक मालिश करनी है और 10 मिनट तक यूं ही छोड़ने के बाद बाल पानी से धो लेने हैं। बाल रंगने के इस शैंपू पर आधारित और अमोनिया रहित विकल्प से कलर करना बालों को शैंपू से धोने जितना आसान हो जाएगा और चुटकियों में आपका व्यक्तित्व बदल जाएगा।

इस उत्पाद को नए सिरे से पेश करते हुए वेंकटेश विजयराघवन, निदेशक एवं मुख्य कार्य अधिकारी – पर्सनल केयर एंड अलायंस ने कहा, “उपभोक्ताओं की जरूरतें पूरी करने के लिए बाजार में चिक ईजी पेश करते हुए हमें बहुत खुशी हो रही है। इसे नया रूप इसलिए दिया गया है ताकि हमारे ग्राहक सरल, सुविधाजनक और जाने-पहचाने तरीके से इसे इस्तेमाल कर सकें। चिक ईजी ब्रांड अपने ग्राहकों को वही सब देने का वादा करता है, जो चिक हेयर कलर शैंपू में उन्हें मिलता था। हमें यकीन है कि चिक शैंपू हमारे उदयपुर के ग्राहकों का सबसे पसंदीदा हेयर कलर उत्पाद बन जाएगा।”

Related posts:

गंभीर हालत में आई बच्ची की पेसिफिक हॉस्पिटल, उमरड़ा में सफल सर्जरी

दुग्ध उत्पादक कंपनियो से जुड़े 1.10 लाख से अधिक डेयरी किसानों ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

डॉ. लक्ष्यराजसिंह ने केदारेश्वर महादेव की विशेष पूजा-अर्चना की

राज्य सरकार की मेवाड़ को सौगात

पत्रकारों के लिए पत्रकारिता पर देश का पहला वेबिनार

उदयपुर में कोरोना (Covid-19) अर्श से फ़र्श पर, जहां केवल मात्र 37 संक्रमित आए वही 3108 ठीक हुए

हम सबकी कहानी एक जैसी ही है : दुलाराम सहारण

TAFE offers free tractor rental for small farmers of Rajasthan during COVID-19

राज्य स्तरीय को-ऑप स्पोर्ट्स 2022 का उद्घाटन

Hindustan Zinc’s Zawar Group of Mines partakes in Government of India’s “Ek Tarikh, Ek Ghanta, Ek Sa...

पिम्स उमरड़ा में हो रहा है मिंत्रा ग्लैमफेस्ट प्री जेनेसिस 2026

ZINC FOOTBALL ACADEMY MOVES ONE STEP CLOSER TOWARDS SHINING AT THE NATIONAL LEVEL