डॉ. जैन को नीति आयोग के सदस्य डॉ. पॉल ने किया सम्मानित

राष्ट्रीय सम्मेलन में पिम्स के पीएचडी स्कॉलर के शोधकार्यों की सराहना

उदयपुर। एसोसिएशन ऑफ क्लिनिकल बायोकेमिस्ट ऑफ इंडिया द्वारा 24 से 26 नवंबर तक आईसीएआर कन्वेंशन सेंटर राष्ट्रीय कृषि विज्ञान केंद्र परिसर, नई दिल्ली में ‘रोगी देखभाल को बढ़ाने के लिए बुनियादी और आणविक अनुसंधान का उपयोग’ विषय के साथ 48वें एसीबीआईसीओएन 2022 राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया। सम्मेलन में कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय वैज्ञानिकों, शिक्षाविदों और शोध विद्वानों ने भाग लिया।
पेसिफिक इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, उमरड़ा, उदयपुर के चैयरमेन आशीष अग्रवाल ने बताया कि सम्मेलन में जैव रसायन पीएचडी विद्वानों के शोधकार्यों की प्रतिनिधियों ने सराहना की। इसमें पिम्स बायोकेमिस्ट्री पीएचडी स्कॉलर रजनीश, अंकिता सोनी, सुप्रिया और निधि राणावत ने बायोकेमिस्ट्री विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. सुमन जैन के नेतृत्व में पोस्टर सेक्शन में अपने शोध कार्य प्रस्तुत किए। वार्षिक एसीबीआईसीओएन फैलोशिप के सफल समापन पर डॉ. सुमन जैन को नीति आयोग के सदस्य डॉ. विनोद कुमार पॉल द्वारा सम्मानित किया गया।

Related posts:

चार दिवसीय राष्ट्रीय मेडिकल कांफ्रेंस नेपकोन – 2022 का उद्घाटन

Pragati Ki Roshni - Hindustan Zinc's Diwali Campaign

अक्षत कलश यात्रा का भव्य स्वागत

पानेरियों की मादड़ी में रसमयी श्रीमद् भागवत शुरू

स्विगी डाइनआउट ने 50 प्रतिशत की छूट के साथ उदयपुर में लॉन्च किया ग्रेट इंडियन रेस्टोरेंट फेस्टिवल (ज...

डॉ मेधा माथुर IAPSMCON  में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित  

पूर्व राजपरिवार के राजनीति में जुड़ाव की सुगबुगाहट तेज

नारायण सेवा अफ़्रीका सेवा टूर - 2023

ऑपरेशन थियेटर है, सर्जन है फिर भी नहीं हो रहे ऑपरेशन

कंगारु किड्स ऐजुकेशन राजस्थान में स्कूलों की श्रंखला आरंभ करने को तैयार

होली चातुर्मास व साध्वीप्रमुखा का प्रथम महाप्रयाण दिवस कल

सरोदा के उपतहसील कार्यालय का उद्घाटन