‘‘जीवन में बदलाव को सकारात्मक रूप से अपनाएं’’: पुज्य स्वामी ब्रह्मविहारी दास

हिन्दुस्तान जिंक में आध्यात्मिक संत पुज्य स्वामी ब्रह्मविहारी दास का संबोधन

उदयपुर। जीवन में बदलाव स्वाभाविक है जिससे बिना प्रभावित हुए उसे सकारात्मक रूप से हमें अपनाना चाहिए, साथ ही समय के साथ चलते हुए हमें खुद को उसके अनुरूप बनना आवश्यक ताकि हम हर चुनौती का सामना कर सकें। यह बात बीएपीस स्वामी नारायण संस्थान के चितंक, विचारक एवं अंतर्राष्ट्रीय विद्वान पूज्य स्वामी ब्रह्मविहारी दास ने हिन्दुस्तान जिं़क यशद भवन के ऑडिटोरियम में आयोजित मोटिवेशनल स्पीच ‘‘एम्ब्रेन्स चैंज एण्ड ग्रो’’ में कही।
उन्होंने जीवन के तीन मूल्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमें स्वकेंद्रित न होकर दूसरों के हित के बारें मे भी सोचना चाहिए एवं उनका दिल जीतना चाहिए, आपकी कथनी और करनी दिल से हो, हमें अपने वचनों का पक्का होना चाहिए ताकि हमें जीवन में कम कठिनाइयों का सामना करना पडें।
स्वामीजी ने कहा कि यदि हम मन, शरीर और आत्मा से ईमानदारी के साथ किसी से मिलकर आपसी संबंध स्थापित करते हैं तो उसके लिए हमें बार-बार उद्यम करने की आवश्यकता नही होती क्योंकि वह अमिट होता है। उन्होंने कहा कि समय के साथ बदलाव का निर्णय हमारें हाथ में नही होता उसका फैसला समय करता है जो कि हमें स्वीकार्य होना चाहिए। बशर्ते बदलाव का निर्णय सही समय, जगह, तरिके और दृष्टिकोण से हो।
हिन्दुस्तान जिं़क के मुख्य कार्यकारी अधिकरी सुनील दुग्गल ने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि अंतर्राष्ट्रीय ख्यातनाम संत का हमें सानिध्य प्राप्त हुआ। निश्चय ही हम इनके मुखारबिन्द से उद्बोधन को जीवन में उतार कर सफलता हांसिल करने में अनुसरण करेगें।
पूज्य स्वामी ब्रह्मविहारी दास के उद्बोधन का हिन्दुस्तान जिं़क की सभी ईकाइयों में लाईव प्रसारण किया गया जिससे हजारों लोग लाभन्वित हुए। कार्यक्रम में जिं़क के सभी कर्मचारी, शहर के गणमान्य नागरिक एवं अनुयायी मौजूद थे।

Related posts:

मकर संक्रान्ति पर नारायण सेवा के शिविरों में 850 से अधिक दिव्यांग हुए लाभान्वित

एचडीएफसी बैंक को 17,616 करोड़ का लाभ

इनवेनट्रीज़ पद्मिनी बाग रिसॉर्ट द्वारा स्पाइस कोर्ट रेस्टोरेंट उदयपुर का शुभारंभ

तामीर सोसायटी का 28वां अवार्ड समारोह 16 को

दिव्यांगजनों ने ट्राईसाइकिल रैली निकाल दिया मताधिकार का सन्देश

पिम्स हॉस्पिटल के डॉ. एन. के. गुप्ता को फेलो ऑफ इंडियन कॉलेज ऑफ फिजिशियन

पेटीएम ने आईपीएल 2022 सीजन के दौरान रिचार्जेस के लिये डेली डीटीएच धमाल ऑफर लॉन्चि किया

विश्व धरोहर दिवस पर हुआ सिटी पेलेस में व्याख्यान

देश के युवा महाराणा प्रताप के हाथी रामप्रसाद से सर्वस्व न्योछावर करने की जीवंत प्रेरणा लें : डॉ. लक्...

‘राजस्थान राज्य सरदार पटेल कल्याण बोर्ड’ गठन पर मुख्यमंत्री का आभार

Vedanta Udaipur World Music Festival 2025 kicks off with soulful folk music, bollywood beats, and gl...

ज्वैलरी शॉप से दिन दहाड़े ज्वैलरी लूटी