गीतांजली में कुष्ठ रोगियों हेतु रि-कन्स्टेªक्टिव सर्जरी कैम्प आयोजित

उदयपुर। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग तथा गीतांजली अस्पताल के संयुक्त तत्वाधान में कुष्ठ रोगियों हेतु रि-कन्स्ट्रेक्टिव सर्जरी कैम्प का अयोजन किया गया। केम्प में गीतांजली के रि-कन्स्ट्रेक्टिव एवं कोस्मेटिक सर्जन डॉ. आशुतोष सोनी ने परामर्श दिया। उदयपुर एवं पाली के चयनित रोगियों की सर्जरी इस माह मंे की जाएगी।
शिविर का उद्घाटन गीतांजली के सीईओ प्रतीम तम्बोली ने किया। तम्बोली ने केन्द्र सरकार, राज्य सरकार एवं चिकित्सा विभाग का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस पुनीत कार्य के लिए हमारे संस्थान का चयन फक्र की बात है। हम सभी राजकीय कार्यक्रम में पूर्ण सहभागिता निभाते हैं।
यहाँ यह उल्लेखनीय है कि गीतांजली अस्पताल राज्य का एकमात्र निजी चिकित्सालय है जिसका चयन केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा इस कार्य हेतु किया गया है। कार्यक्रम में उदयपुर के नोडल अधिकारी दयाशंकर नागदा, पाली के नोडल अधिकारी भूराराम पटेल, सीएमएचओ कार्यालय उदयपुर के प्रतिनिधी राजेन्द्र सोलंकी एवं गीतांजली के कैम्प कोर्डिनेटर आलोक शर्मा उपस्थित थे।

Related posts:

ऑल इंडिया इंटर क्लब स्पोर्ट्स कार्निवल (आईसीएससी ) 2025 में फील्ड क्लब उदयपुर का शानदार प्रदर्शन

हिन्दुस्तान जिंक की लगातार तीसरे वर्ष एसएंडपी ग्लोबल कॉर्पोरेट सस्टेनेबिलिटी असेसमेंट 2025 में वैश्व...

शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए 27वें भामाशाह पुरस्कार में हिन्दुस्तान जिंक को 7 पुरस्कार

'अपनों से अपनी बात ' सोमवार से

पीआईएमएस हॉस्पिटल, उमरड़ा में ज्यादा पके मोतियाबिंद का सफल ऑपरेशन

200 करोड़ के मुनाफे का लालच देकर 30 करोड़ हड़पने का आरोप, फिल्म निर्देशक विक्रम भट्ट, उनकी पत्नी, प्रोड...

HDFC Bank Festive Treats 4.0 to ‘Go BIG’ with 10,000+ offers

स्थानीय लोगों को मिले रोजगार, पर्यावरण रहे सुरक्षित

हिंदुस्तान जिंक से पहले एलएनजी वाहन को झंडी दिखाकर रवाना किया

हिन्दुस्तान जिंक ने प्रतिष्ठित आरईएसीएच, बीआईएस और एलबीएमए सर्टिफिकेशन के साथ अपनी ग्लोबल लीडरशिप को...

गीतांजली में रोगी के दिल में कैल्शियम जमाव का आधुनिक आईवीएल तकनीक द्वारा सफल इलाज

माउंटेन ड्यू का साहस भरा घूंट, कौन बनेगा करोड़पति में दिला सकता है वाइल्ड कार्ड एंट्री