नेक्‍सॉन ईवी ने एक इलेक्ट्रिक वाहन द्वारा ‘सबसे तेज’ के2के ड्राइव के लिये इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपनी जगह बनाई

उदयपुर। टाटा मोटर्स, भारत की अग्रणी ऑटोमोबाइल निर्माता और भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों के विकास में सबसे आगे रहने वाली, ने घोषणा की है कि भारत की सबसे ज्यादा भरोसेमंद और सबसे ज्यादा चलने वाली नेक्सॉन ईवी ने एक इलेक्ट्रिक वाहन द्वारा कश्मीर से कन्याकुमारी तक की ‘सबसे तेज’ ड्राइव करके इंडिया बुक ऑफ रिकॉड्र्स में सफलतापूर्वक अपनी जगह बनाई है।
भारत के नंबर वन इलेक्ट्रिक वाहन नेक्सॉन ईवी ने सिर्फ 95 घंटे और 46 मिनट (4 दिन) में 4003 किलोमीटर की ड्राइव पूरी की है और मल्टी-सिटी ट्रिप्स के लिये अपनी क्षमता को सफलतापूर्वक साबित किया है। इसके अलावा, यह नॉन-स्टॉप ड्राइव भारत के राजमार्गों पर मौजूद पब्लिक चार्जिंग के विस्तृत और बेहतरीन नेटवर्क के कारण भी संभव हो सकी। पूरी यात्रा में फास्ट चार्जिंग के लिये केवल 21 स्टॉप्स पर कुल 28 घंटे खर्च करने के साथ नेक्सॉन ईवी ने न सिर्फ पूरी यात्रा में समय बचाया, बल्कि आईसीई वाहन की तुलना में उल्लेखनीय ढंग से खर्च भी बचाया।
यात्रा के दौरान, नेक्सॉन ईवी को एक आम कार की तरह चुनौतीपूर्ण क्षेत्रों और मौसम की कठिन स्थितियों में चलाया गया और इसने 300 से ज्यादा किलोमीटर की औसत रियल-वल्र्ड रेंज प्रदान की। इस खूबसूरत सफर का मजा कंपनी की लीडरशिप टीम ने भी लिया और नेक्सॉन ईवी को भारत के विभिन्न इलाकों में ड्राइव किया। एक ईवी द्वारा ‘सबसे तेज’ के2के ड्राइव के रिकॉर्ड के अलावा नेक्सॉन ईवी ने 23 अतिरिक्त रिकॉर्ड भी बनाए हैं।
टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लि. और टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लि. के एमडी शैलेश चंद्रा ने कहा कि नेक्सॉन ईवी ने एक इलेक्ट्रिक वाहनद्वारा सबसे तेज के2के ड्राइव के लिये इंडिया बुक ऑफ रिकॉड्र्स में अपनी जगह बनाकर अपनी क्षमताओं को साबित कर दिया है। यह उपलब्धि इस उत्पाद की असीम क्षमता और देशभर में टाटा पावर की मौजूदगी से समर्थित चार्जिंग के शानदार बुनियादी ढांचे की उपलब्धता का प्रमाण है। नियमित अंतरालों पर एक फास्ट चार्जिंग स्टेशन था, जैसे कि 75 से 100 किलोमीटर के बीच, जोकि भारत के ईवी पारितंत्र के लिये अपने आप में एक बेहतरीन उपलब्धि है। यह यात्रा हमारे लिये खास रही है, क्योंकि मेरे सहकर्मियों और मैंने ऐसा कुछ पहली बार किया था- देश हर कोने से गुजरते हुए 4003 किलोमीटर की ड्राइव करना, वह भी एक इलेक्ट्रिक वाहन द्वारा सबसे कम समय में। इसके पीछे यह दिखाने का लक्ष्य था कि हमारे ग्राहक नेक्सॉन ईवी की बढ़ी हुई रेंज और लगातार बढ़ रहे चार्जिंग के बुनियादी ढांचे पर भरोसे के साथ लंबी यात्राओं की योजना बना सकते हैं। मुझे आशा है कि यह के2के ड्राइव ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों को इलेक्ट्रिक वाहन अपनाने और इलेक्ट्रिक के साथ विकसित होने के लिये प्रेरित करेगी।

Related posts:

भामाशाह जयंती पर धूमधाम से निकली शोभायात्रा

बाल दिवस एवं नेशनल पीडोडोंटिस्ट डे मनाया

जिंक फुटबॉल अकादमी ने अपने गढ़ ज़ावर में जीत हासिल की, राजस्थान लीग 2023-24 के पहले घरेलू मैच में दब...

Pacific Dental College and Hospital, Debari among top 30 Dental colleges of India, NIRF ranking atte...

हिन्दुस्तान जिंक द्वारा रामपुरा आगुचा माइंस में 40 लाख लीटर प्रतिदिन वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का उद्घाट...

विश्व के दूसरे सबसे बडे जिंक उत्पादक हिंदुस्तान जिंक ने स्थापना दिवस पर शुरू किया जिंक सिटी अभियान

नारायण सेवा संस्थान का उखलियात में मेडिकल एवं सहायता शिविर सम्पन्न

पीआईएमएस उमरड़ा मे रैगिंग विरोधी सप्ताह

Sting unveiled its new campaign featuring Akshay Kumar

दर्शन डेंटल कॉलेज में डेंटिस्ट्स डे’ पर बेसिक लाइफ सपोर्ट कार्यक्रम आयोजित

Rampura Agucha Mine under the aegis of Directorate General of Mines Safety concluded day long techni...

भारतीय खनन उद्योग के मजबूत और सस्टेनेबल भविष्य को सुरक्षित कर रहा हिन्दुस्तान जिंक