सांई तिरूपति विश्वविद्यालय का द्वितीय दीक्षांत समारोह 19 जून को

जानेमाने रैपर रफ्तार की होगी प्रस्तुति
उदयपुर।
सांई तिरूपति विश्वविद्यालय का द्वितीय दीक्षांत समारोह 19 जून सोमवार प्रात: 11 बजे आयोजित किया जायेगा। चेयरपर्सन आशीष अग्रवाल ने बताया कि दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि आरएनटी मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल एवं कंट्रोलर डॉ. विपिन माथुर तथा विशिष्ट अतिथि जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा होंगे। समारोह में पेसिफिक इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, पिम्स उमरड़ा के 2016 एवं 2017 बैच के 150-150 एमबीबीएस छात्रों को डिग्री प्रदान की जायेगी।
पिम्स के डायरेक्टर नमन अग्रवाल ने बताया कि दीक्षांत समारोह के पश्चात इसी दिन शाम को कल्चरल प्रोग्राम आयोजित किया जाएगा जिसमें विश्व प्रसिद्ध गायक रफ्तार अपनी प्रस्तुति देंगे। रफ्तार जानेमाने रैपर, डांसर और लिरिसिस्ट हैं। उन्होंने हिन्दी और पंजाबी में कई गाने गाए हैं। युवाओं में रफ्तार को लेकर काफी क्रेज है। अग्रवाल ने बताया कि दीक्षांत समारोह में 3000 से अधिक बच्चे सम्मिलित होंगे।    

Related posts:

हिंदुस्तान जिंक की जावर माइंस को पर्यावरण के क्षेत्र में सीआईआई राष्ट्रीय पुरस्कार

कोरोना मृत्युंजय की ओर, रोगी 32 तो मरने वाले मात्र 4

महेशचंद्र शर्मा सम्मानित

कोरोना से जंग-सेवा के संग

ई-ऑफिस फाइल सिस्टम लागू करें, परिवादों का समय पर हो निस्तारणः  मुख्य सचिव

इंश्‍योरेंसदेखो की देशभर में एक लाख से अधिक एजेंट्स जोड़ने की योजना

उदयपुर में आज 157 संक्रमित आये, मृतकों की संख्या अब घटने लगी

प्रवर खंडेलवाल और रानू सोनी बने मिस्टर एंड मिस फ्रेशर

Step into the World of Wonder: Nexus Celebration Udaipur Presents the 360 Immersive Dome Experience

Children below 5 years could be 7 times more at risk of hospitalization because of flu

ट्रूकॉलर और साइबरपीस फाउंडेशन ने नुक्कड़ नाटकों से दी साइबर सुरक्षा की जानकारी

पेरिस ओलंपिक की शॉटगन टीम में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी उदयपुर की महेश्वरी चौहान