जौहर की ज्वाला आज भी हमारे चेहरे की रौनक बढ़ाती है : साध्वी ऋतंभरा

साध्वी ऋतंभरा की सिटी पैलेस में लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने की भव्य अगवानी
उदयपुर :
साध्वी ऋतंभरा मेवाड़ के पूर्व राजपरिवार के सदस्य लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ के आमंत्रण पर मंगलवार को सिटी पैलेस पहुंचीं। साध्वी ऋतंभरा के सिटी पैलेस आगमन पर लक्ष्यराजसिंह मेवाड़ ने दरबार हॉल में शाही अगवानी की।
साध्वी ऋतंभरा ने कहा कि हम यही कह रहे थे कि यहां हमारा शरीर तृप्त हुआ, उसके साथ ही हमारी चेतना बुद्धि और मन भी तृप्त हुआ है। सदियों-सदियों से जो परंपरा से संघर्ष करके भारत के गौरव और स्वाभिमान की रक्षा की है जो धरा इसकी साक्षी बनी है। मान, सम्मान और स्वाभिमान इतनी बड़ी चीज होती है, जिसके लिए शरीरों तक के ऐसे होम कर दिए जाते हैं जैसे हवन कुंड में हवन सामग्री अर्पित की जाती है। जिसकी खुशबू दूर-दूर तक उस जौहर की फैली कि पूरा हिंदू समाज आज इस रूप में है। मेवाड़ की उस परंपरा का बलिदान है जो जौहर की ज्वाला आज भी हमारे चेहरे की रौनक बढ़ाती है। इस भूमि पर आकर जो अनुभव हो रहा है वह शब्दों में बयां कर पाना मुश्किल है।
लक्ष्यराजसिंह मेवाड़ ने कहा कि साध्वी ऋतंभरा का पैलेस में आगमन होना हमारे लिए सौभाग्य की बात है। खुशी इस बात की है कि 1500 साल से मेवाड़ संत-साध्वियों के आदर-सत्कार की परंपरा का निर्वहन करता आया है और आज हमें जो सौभाग्य मिला है इसके लिए मैं कृतज्ञ हूं। जो हम स्वाभिमान की बात करते हैं। मेवाड़ इस गुरु शिष्य परंपरा को भी बतौर स्वाभिमान मानते हुए इस परंपरा का निर्वहन कर गर्व महसूस करता है। यहां यह परंपरा 21वीं सदी में भी जीवंत होती दिख रही है। इस अवसर पर राजेश अग्रवाल, प्रकाशचंद्र अग्रवाल, पारस सिंघवी, डॉ. जिनेंद्र शास्त्री मौजूद थे।

Related posts:

JK Tyre’s delivers 3x profit in Q3FY24

हिन्दुस्तान जिंक की लगातार तीसरे वर्ष एसएंडपी ग्लोबल कॉर्पोरेट सस्टेनेबिलिटी असेसमेंट 2025 में वैश्व...

एचडीएफसी बैंक और इंडियन डेंटल एसोसिएशन में एमओयू

कृषि क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर रहा राजस्थान : मुख्यमंत्री

अल्टीमेट पार्टी डेस्टिनेशन के लिए ‘क्लब रोडीज’ लॉन्च

पत्रकारों के भूखंड आवंटन के लिए यूआईटी द्वारा ई-लॉटरी प्रक्रिया सम्पन्न

विश्वामित्र की तपःस्थली पर अनुपम गायत्री तीर्थ

आंध्र प्रदेश में ऊर्जावीर अभियान की शुरुआत

पीआईएमएस में पैन क्लीनिक का संचालन शुरू

लाईमलाईट की सीवीडी डायमंड ज्वेलरी अब उदयपुर में प्रिस्टीन डायमंड्स पर उपलब्ध

HDFC Bank organizes Mega Car Loan Mela 

न्यूरोलॉजिकल रोग के लिए निःशुल्क परामर्श शिविर का आयोजन