जीवन रतन मार्डन स्कूल ने मनाया वार्षिकोत्सव

उदयपुर। एकलिंगपुरा स्थित जीवन रतन मार्डन स्कूल (Jeevan Ratan Modern School) में वार्षिकोत्सव मनाया गया। मुख्य अतिथि के रूप रोमिल जैन, विशिष्ट अतिथि अनिल जोशी उपस्थित थे। कार्यक्रम में विद्यार्थियोंं द्वारा नृत्य, गीत की प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया।
मिस्टर जेआरएमएस अभिषेक खींची व मिस जेआरएमएस सृष्टि कुंवर जबकि रनरअप अनुजसिंह व विशाखा शर्मा रहे। अतिथियों विजेताओं और पिछली कक्षाओं ने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय रैंक हासिल करने वाले छात्रों तथा खेलकूद में विजयी रहे प्रतिभागियों को सम्मानित किया। अतिथियों ने कहा कि हार और जीत जीवन का एक हिस्सा है। छोटी मोटी असफलताओं से घबराना नहीं चाहिए बल्कि लगातार कड़ी मेहनत से सफलता हासिल करनी चाहिए।
विद्यालय संचालन मंगलाराम देवासी ने बच्चों को समझाया कि शिक्षा के बिना जीवन अधूरा है और शिक्षा ही जीवन का मूल मन्त्र है जो जीवन भर हमें संवारे रखता है। कार्यक्रम में निदेशक बहादुर देवासी, प्राचार्य विजयसिंह चौधरी, उप प्राचार्या प्रियंका शर्मा के साथ सभी अध्यापकगण उपस्थित थे। संचालन कक्षा 11वीं की निवेदिता तिवारी व नेहा डांगी ने किया।

Related posts:

Axis Mutual Fund launches ‘Axis Consumption ETF’

डॉ निखिल वर्मा बने बेस्ट प्रोस्थोदोंटिस्ट ऑफ़ द इयर

Prompt Group unveils innovative Solar MilkoChill for bridging the gap in chilling infrastructure for...

Hindustan Zinc’s EcoZen Pioneers Green Metals with Over 75% Lower Carbon Footprint

सुमित की आतिशी पारी से मेवाड़ टूरिज्म क्लब आठ विकेट से जीता

सेवा अभिव्यक्ति नहीं अनुभूति है:  ललित प्रभ

मंत्र साधना से पराशक्तियां सिद्ध होती हैं : मुनि सुरेशकुमार

पियूष का साइकिलिंग में राज्य स्तर के लिए चयन

श्रीराम और महाराणा प्रताप के वंशज डॉ. लक्ष्यराजसिंह को रामलला प्राणप्रतिष्ठा समारोह का आमंत्रण

पिम्स उमरड़ा में योग ध्यान सत्र आयोजित

सिटी पैलेस उदयपुर में बहुरुपिया कला का हुआ प्रदर्शन

दिव्यांग बच्चों के हस्तशिल्प की बिक्री