बाग वाले हनुमानजी को धराई आकर्षक आंगी

उदयपुर। बेदला गांव कुंड स्थित बाग वाले हनुमानजी मन्दिर में हनुमान जयंती पर भव्य कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। मन्दिर के पुजारी कमलेश वैष्णव ने बताया कि इस अवसर पर भगवान बजरंग बली को आकर्षक आंगी धराई गई। मन्दिर को फूलों से सजाया गया। सुंदरकांड का पाठ किया गया। इसके पश्चात पूरे गाँव मे हनुमानजी की झांकी के साथ रथयात्रा का आयोजन किया गया। हाथी घोड़ों युक्त रथयात्रा में महिलाओं एवं पुरुषों ने पारम्परिक परिधानों में भाग लिया। रथयात्रा का जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। रथयात्रा के पुन: मन्दिर में पहुंचने पर महाआरती की गई और महाप्रसाद वितरित किया गया। हनुमान जयंती पर शहीद भगतसिंह ग्रुप बेदला की और से पुलिया पर भव्य आतिशबाजी की गई।

Related posts:

छठी कार्डियक समिट 18 से

मेवाड़ क्षत्रिय महासभा की क्षत्रिय समाज को टिकट वितरण में उचित प्रतिनिधित्व की मांग

वीआईएफटी के छात्रों ने किया संगम इंडस्ट्री का दौरा

आम आदमी पार्टी की कार्यकारिणी का विस्तार

आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ ने घोषित किया 788 करोड़ का बोनस

संक्रमित 32, ठीक 104, प्रतिशत 1.04

महाराणा मेवाड़ पब्लिक स्कूल की टीम ने बॉक्सिंग प्रतियोगिता में जीते पदक

-वेदांता उदयपुर वल्र्ड म्युजिक फेस्टिवल का दूसरा दिन-

HDFC Bank partners with Microsoft as part of Digital Transformation Journey

ऑल इंडिया इंटर क्लब स्पोर्ट्स कार्निवल (आईसीएससी ) 2025 में फील्ड क्लब उदयपुर का शानदार प्रदर्शन

श्रीनाथजी मंदिर मंडल के सदस्य परिमल नथवानी ने किये श्रीजी प्रभु के दर्शन

अर्बन स्क्वायर मॉल (चरण-1) दिसंबर में आगंतुकों के लिए तैयार