ओसवाल सभा के चुनाव तीन माह में कराने का निर्णय

-14 साल बाद होंगे चुनाव-

उदयपुर। ओसवाल सभा की कार्यकारिणी की बैठक मुखर्जी चौक स्थित ओसवाल भवन में अध्यक्ष कन्हैयालाल मेहता की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में ओसवाल सभा के चुनाव शीघ्र कराने का निर्णय लिया गया। चुनाव के लिए सर्वसम्मति से रमेश चौधरी को संयोजक बना चार सदस्यीय चुनाव कमेटी का गठन किया गया जिसमें अनिल मेहता, विक्रम भंडारी, पंकज हड़पावत तथा प्रवीण मेहता को शामिल गया है।
ओसवाल सभा के मंत्री गौतम मूर्डिया ने बताया कि चुनाव संयोजक को तीन माह में चुनाव सम्पन्न कराने को कहा गया है। ओसवाल सभा की सदस्यता सूची में नाम 15 जून कर जुड़वाये जा सकेंगे। बैठक में रविप्रकाश देरासरिया, विक्रम भंडारी, मनोज हड़पावत, हिम्मतसिंह कोठारी, पवन कोठारी, अंकुर मुर्डिया, सुमन कोठारी उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि ओसवाल सभा के चुनाव 14 वर्ष बाद हो रहे हैं। इससे पूर्व 08 फरवरी 2009 में चुनाव कराये गये थे।

Related posts:

भ्रष्टाचार किसी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा : मुख्यमंत्री भजनलाल

टाटा मोटर्स द्वारा ‘मेगा सेफ्टी कैंपेन’ के शुभारंभ की घोषणा

गीतांजली हॉस्पिटल में दुलर्भ कैंसर फ्लूरल मेसोथेलियोमा का सफल उपचार

मुख्यमंत्री ने राहडा फाउंडेशन के गोकाष्ठ अभियान को सराहा, कहा-पर्यावरण बचाने के लिए यह पहल महत्वपूर्...

राज्य सरकार की दूसरी वर्षगांठ पर विशेष

खेल खेल में नई पीढ़ी को दिए संस्कार, सिखाया साधना और अध्यात्म का अर्थ

Bring more Warmth & Excitement with Trends New Winter Wear Collection

जिंक को तीसरे राष्ट्रीय ट्रांसजेंडर पुरस्कार 2024 में उत्कृष्ट एलजीबीटीक्यूआईए$ हेतु सम्मान

डॉ. लक्ष्यराजसिंह ने केदारेश्वर महादेव की विशेष पूजा-अर्चना की

नारायण सेवा संस्थान के शिविर में 593 दिव्यांग कृत्रिम अंग से चले, राज्यपाल ने दिया आशीर्वाद

Zinc Kaushal Kendra’s Youth Step towards a brighter future with Group Placements in renowned organiz...

उपमुख्यमंत्री ने कनेरा में किया महाराणा प्रताप की अश्वारूढ़ प्रतिमा का अनावरण