आदर्श कोऑपरेटिव की बैठक संपन्न

निर्णायक संघर्ष की रणनीति बनाने देशभर से उदयपुर में जुटेंगे आदर्श के संगठन
उदयपुर।
आदर्श क्रेडिट कोऑपरेटिव निवेशक हितार्थ संघर्ष समिति की बैठक टाउन हॉल प्रांगण में हुई जिसमें 20-21 जुलाई को राष्ट्रीय कांफ्रेंस तथा आमसभा की तैयारियां की गई।
संयोजक एडवोकेट भरत कुमावत ने बताया की 20 जुलाई को कांफ्रेंस में आदर्श कोऑपरेटिव निवेशक हितार्थ संघर्ष समिति के तत्वावधान में आदर्श वेलफेयर एसोसिएशन ट्रस्ट, आदर्श मेंबर्स एसोसिएशन गुजरात, अखिल भारतीय आदर्श निवेशक संघ, मां नैना देवी आदर्श संगठन हिमाचल प्रदेश, मध्यप्रदेश आदर्श क्रेडिट सोसाइटी पीडि़त संगठन, आदर्श कोऑपरेटिव संघर्ष समिति राजसमंद, सांवरिया जागृति मंच, फेडरेशन ऑफ़ आदर्श वेलफेयर सोसाइटीज के पदाधिकारी विचार विमर्श कर राष्ट्रीय व्यापी रणनीति बनाएंगे। 21 जुलाई को आदर्श कोऑपरेटिव के देशभर के विभिन्न राज्यों में निवासित निवेशक, शेयर होल्डर, कार्यकारिणी सदस्य, एम्पलॉईस तथा आम निवेशक भाग लेंगे।
राष्ट्रीय कांफ्रेंस चार सत्रों में आयोजित होगी जिसमें व्यापक चिंतन मनन करके आंदोलन की अब तक की प्रगति, विभिन्न संगठनों में गतिरोध की समाप्ति, भुगतान प्राप्ति की विजयी रणनीति निर्माण, रणनीति का जमीनी क्रियान्वयन तथा जन आंदोलन, सरकार एवं राजनीतिक दलों से संवाद एवं सुप्रीम कोर्ट में विधिक कार्यवाही निर्धारण करके निर्णायक संघर्ष का उद्घोष किया जाएगा।

Related posts:

सदियों तक धरती तपस्या करती है तब जन्म लेते हैं महापुरुष : मुनि सुरेशकुमार

नारायण सेवा संस्थान एवं डीसीसीआई के साझे में चौथी राष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेट चैम्पियनशिप

भूपाल नोबल्स संस्थान का 104 वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया

आबकारी विभाग का ‘‘सिटीजन ऐप’’

नारायण सेवा में गणतंत्र दिवस मनाया

साईं तिरुपति विश्वविद्यालय में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया

अपराध मुक्त राजस्थान बनाना प्राथमिकताः जवाहरसिंह बेढम

Hindustan Zinc’s contributed nearly INR 90,000 crores to exchequer in last 5 years, INR 18,963 crore...

बेनेली ने उदयपुर में लॉन्च की एक्सक्लुसिव डीलरशिप

स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण एवं आवासीय पट्टा वितरण कार्यक्रम

Hindustan Zinc Champions Safety and Innovation at 49th Mines Safety Week Celebration

वेदांता उदयपुर वर्ल्ड म्यूजिक फेस्टिवल 7 फरवरी से, बिखरेगा संगीत का जादू