कैंसर पीडि़त बच्चों से मिले जिला कलेक्टर और निवृत्ति कुमारी मेवाड़, 150 मेडिकल विद्यार्थियों की हुई व्हाइट कोट सेरेमनी

जीबीएच कैंसर हॉस्पिटल में ब्लड कैंसर से पीडि़त बच्चों से की मुलाकात, टोमोथेरेपी मशीन और आधुनिक कैंसर उपचार सुविधाओं का किया अवलोकन
उदयपुर।
अमेरिकन इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, उदयपुर में नवप्रवेशित 150 मेडिकल विद्यार्थियों की व्हाइट कोट सेरेमनी आयोजित की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल एवं महारानी साहिबा निवृत्ति कुमारी मेवाड़ रहीं। समारोह की अध्यक्षता जीबीएच ग्रुप के चेयरमैन डॉ. कीर्ति कुमार जैन ने की। इस अवसर पर अतिथियों ने जीबीएच कैंसर हॉस्पिटल में उपचाररत ब्लड कैंसर पीडि़त बच्चों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। कैंसर हॉस्पिटल के निरीक्षण के बाद नवप्रवेशी विद्यार्थियों को व्हाइट कोट पहनाकर चिकित्सा शिक्षा के नए सफर की शुरुआत करवाई गई।

जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि कॉलेज जीवन में वे स्वतंत्र जीवन की शुरुआत कर रहे हैं। इस दौरान उन्हें कई नए अनुभव मिलेंगे, लेकिन सफलता के लिए अनुशासन बेहद जरूरी है। अनुशासन ही उन्हें उत्कृष्टता की ओर लेकर जाएगा। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने की सीख दी।

महारानी साहिबा निवृत्ति कुमारी मेवाड़ ने विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा कि बच्चों को इस मुकाम तक पहुंचाने में माता-पिता ने भी कड़ी मेहनत की है। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि जीवन में कभी हार नहीं माननी चाहिए। चुनौतियां आएंगी, लेकिन निरंतर प्रयास और दृढ़ संकल्प से एक दिन जीत निश्चित होगी। उन्होंने कहा कि जीवन से बढ़कर कुछ भी नहीं है और विद्यार्थियों को हर परिस्थिति में आगे बढ़ते रहना चाहिए।

जीबीएच ग्रुप के चेयरमैन डॉ. कीर्ति कुमार जैन ने कहा कि जीवन में उत्कृष्टता हासिल करना बेहद जरूरी है। इसके लिए हर क्षण और हर कार्य को पूरी लगन एवं समर्पण के साथ करना होगा। निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन ही व्यक्ति को एक अलग पहचान दिलाता है। उन्होंने विद्यार्थियों की सफलता में अभिभावकों के प्रोत्साहन और सहयोग को भी महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि आज से विद्यार्थियों की एक नई यात्रा शुरू हुई है, जो उनके भविष्य की दिशा तय करेगी।

कार्यक्रम के दौरान जिला कलेक्टर, महारानी साहिबा, चेयरमैन एवं विभिन्न विभागों के एचओडी ने नवप्रवेशी विद्यार्थियों को व्हाइट कोट पहनाए। इस अवसर पर उत्कृष्ट एवं श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले सीनियर्स को भी सम्मानित किया गया। संस्थान के संरक्षक एवं प्रथम डीन डॉ. एसके कौशिक ने विद्यार्थियों को शपथ दिलाई। कार्यक्रम का शुभारंभ डीन डॉ. रजनींद्र शर्मा के संबोधन से हुआ, जबकि अंत में ग्रुप डायरेक्टर डॉ. आनंद झा ने आभार व्यक्त किया। समारोह में डायरेक्टर डॉ. सुरभि पोरवाल एवं डॉ. प्रिया जैन सहित अन्य गणमान्यजन मंचासीन रहे।

कैंसर पीडि़त बच्चों से मिले, आधुनिक उपचार सुविधाओं का किया अवलोकन
व्हाइट कोट सेरेमनी से पहले जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल एवं महारानी साहिबा निवृŸिा कुमारी मेवाड़ ने जीबीएच कैंसर हॉस्पिटल का दौरा किया। यहां उन्होंने तीन वर्ष पूर्व शुरू किए गए पीडियाट्रिक कैंसर वार्ड में उपचाररत ब्लड कैंसर पीडि़त बच्चों से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने बच्चों एवं उनके परिजनों से बातचीत कर उनका हौसला भी बढ़ाया।

अतिथियों ने अस्पताल में स्थापित राजस्थान की पहली एवं एकमात्र टोमोथेरेपी रेडिएशन मशीन का अवलोकन किया। इस अवसर पर चेयरमैन डॉ. कीर्ति कुमार जैन ने कैंसर उपचार की आधुनिक सुविधाओं एवं उपलब्ध व्यवस्थाओं की जानकारी साझा की।

शिशु कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. अर्पित मिŸाल ने अतिथियों को बताया कि दक्षिणी राजस्थान में बोन मैरो ट्रांसप्लांट की सुविधा यहां उपलब्ध है। इससे 90 प्रतिशत तक बच्चों को कैंसर से बचाना संभव है। दौरे के दौरान डॉ. अर्पित मिŸाल एवं डॉ. मनन सरूपरिया सहित अन्य चिकित्सक मौजूद रहे।