इंडियाफस्र्ट ने महाजीवन प्लस प्लान लॉन्च किया

उदयपुर। बैंक ऑफ बड़ोदा एवं यूनियन बैंक ऑफ इंडिया द्वारा प्रमोटेड, इंडियाफस्र्ट लाईफ इंश्योरेंस कंपनी लि. (इंडियाफस्र्ट लाईफ) ने इंडियाफस्र्ट लाईफ महाजीवन प्लस प्लान लॉन्च की घोषणा की। यह नॉन-लिंक्ड, पार्टिसिपेटिंग, व्यक्तिगत, लिमिटेड पे, मनी बैक एन्डोमेंट लाईफ इंश्योरेंस पॉलिसी 12 सालों की अल्प भुगतान प्रतिबद्धता के साथ 15 से 20 सालों के दीर्घकाल तक सुरक्षा प्रदान करती है। पॉलिसी अवधि में यह पॉलिसी अनेक मनी बैक देकर व्यक्ति की लिक्विडिटी की जरूरत का ख्याल रखती है। इसके द्वारा, जरूरत के अनुरूप अगले वार्षिक प्रीमियम की राशि की व्यवस्था के लिए मनीबैक विकल्पों का उपयोग करने का अवसर मिलता है। पॉलिसीधारक को मैच्योरिटी बेनेफिट एवं एक्रूड सिंपल रिवजऱ्नरी बोनस मिलेगा, जो हर साल घोषित होगा और यदि पॉलिसी अवधि के अंत में टर्मिनल बोनस की घोषणा होगी, तो वह भी मिलेगा।
इंडियाफस्र्ट लाईफ इंश्योरेंस कंपनी लि. के डिप्टी सीईओ रुषभ गांधी ने कहा कि जीवन के हर मौके पर निश्चितता सुनिश्चित करने के हमारे उद्देश्य के अनुरूप हमें इंडियाफस्र्ट लाईफ महाजीवन प्लस प्लान घोषणा करने की खुशी है। यह हमारे लंबे समय से चल रहे बेस्ट-सेलर इंडियाफस्र्ट लाईफ महाजीवन प्लान का विकसित रूपांतर है। इस नए, बेहतर 3-इन-1 प्लान द्वारा ग्राहक सुरक्षा, बचत एवं समय-समय पर मिलने वाले मनी बैक के साथ अपनी बढ़ती हुई वित्तीय जरूरतों के लिए बेहतर योजना बना पाएंगे। इंडियाफस्र्ट लाईफ अनेक वितरण क्षमताओं का उपयोग कर एवं विभिन्न निवेश विकल्पों का विस्तार कर 40 जरूरत पर आधारित प्रस्तुतियों (उत्पाद व राईडर) का विविधीकृत संग्रह प्रस्तुत करता है, जो विभिन्न ग्राहक वर्गों की जरूरतों को पूरा करता है। कंपनी देश के 98 प्रतिशत पिन कोड्स तक ग्राहकों को सेवाएं देती है।

Related posts:

HDFC Bank Shares an Important Message to Caution Citizens Against APK Fraud

सेव अर्थ मिशन का वैश्विक विज़न अनावरण

हिन्दुस्तान जिंक के सखी और समाधान प्रोजेक्ट्स फ्लावर शो में बने पर्यटको की पसंद

HDFC Bank to open over 1,060 branches in semi-urban and rural areas this FY

जिलेट का तीन ब्लेड्स के साथ नया गार्ड 3 लॉन्च

BGMI Launches 'Beyond Battlegrounds'Initiative to Spotlight Real-Life Stories from the Heart of Indi...

हिंदुस्तान जिंक को सेरेंटिका रिन्यूएबल्स के 180 मेगावाट सौर पार्क से हरित बिजली आपूर्ति शुरू

भीम ने लॉन्च किया UPI सर्कल फुल डेलीगेशन फीचर, निर्धारित सीमा के भीतर अधिकृत UPI भुगतान अब संभव

निसान इंडिया ने पेश की बिग, बोल्ड्, ब्यूटिफुल और ‘आकर्षक’ एसयूवी - निसान मैगनाइट

जिंक फुटबाल अकादमी ने अंडर-18 दोस्ताना मुकाबले में एफसी गोवा को हराया

No change in average monthly balance

Hindustan Zinc commits to CEO Water Mandate