जीतो की जेबीएन-ओलम्पियंस की कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण

उदयपुर (Udaipur)। जैन इंटरनेशल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन ‘जीतो’ (JITO) के अंतर्गत स्वधर्मी व्यवासायियों की मदद के लिए गठित जीतो बिजनेस नेटवर्क ‘जेबीएन’ की उदयपुर में भी शुरुआत कर दी गई। जेबीएन जैन समुदाय के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए काम कर सभी को एक छत के नीचे लाने की कोशिश करता है।
जीतो उदयपुर चैप्टर के अध्यक्ष राजकुमार सुराणा ने बताया कि उदयपुर के जेबीएन चैप्टर का नाम जेबीएन-ओलम्पियंस रखा गया है। जेबीएन का उदयपुर कन्वीनर युवा व्यवसायी क्षितिज कुम्भट, अध्यक्ष प्रतीक हिंगर, उपाध्यक्ष जतिन नागोरी, सचिव निपूर्ण पोरवाल को बनाया। इस अवसर पर श्री सुराणा ने जेबीएन-ओलम्पियंस की कार्यकारिणी को शपथ दिलाई। जेबीएन के चैयरमेन संजय जैन ने जेबीएन-ओलम्पियंस लॉन्च किया। महासचिव ऋषभ श्यामसुखा ने जेबीएन की जानकारी दी।
क्षितिज कुम्भट ने बताया कि जेबीएन जैन समुदाय में बिजनेस नेटवर्किंग में एक नया मील का पत्थर साबित होगा। व्हाट्स एप पर सेतु ऑटोमेटिक्ट कनेक्टर के द्वारा पूरे भारत में सभी जीतो समूहों के साथ स्वचालित रूप से जुड़े रहेंगे। हैस्टैग द्वारा पूछताछ के बाद सभी समूहों में जानकारी प्राप्त की जा सकेगी या भेजी जा सकेगी। वर्तमान में जेबीएन-ओलम्पियंस के 20 सदस्य हैं जो व्यवसाय के स्वामी हैं और अपने स्वयं के व्यवसाय वर्टिकल में अग्रणी हैं। संक्षिप्त आयोजन का संचालन जीतो उदयपुर चैप्टर के सचिव कमल नाहटा ने किया। धन्यवाद प्रतीक हिंगर ने ज्ञापित किया। इस अवसर पर संदीप मारू, विनय नाहटा, तुषार मेहता, मनीष नाहर, स्वास्तिक रांका, जतिन नागोरी, समवेग चौकसी, अक्षय जैन, निपूर्ण पोरवाल आदि उपस्थित थे।

Related posts:

प्रवासी कुमावत क्षत्रिय समाज समिति के पदाधिकारी ने ली शपथ

महिलाओं को मिले बराबरी के अधिकार

हिंदुस्तान जिंक द्वारा ओरडी में आरओ प्लांट और डबोक में वाटर एटीएम का उद्घाटन

युवा राष्ट्र निर्माण में मेहनत और लगन से अपना योगदान सुनिश्चित करें: अरूण मिश्रा

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हेतु सखी महिलाओं के लिए महिलाओं द्वारा सखी उत्सव आयोजित

सादगी से मनेगा सगसजी बावजी का जन्मोत्सव

Hindustan Zinc achievesIntegrated ISO Systems certification for its IT Systems

उदयपुर में बुधवार को कोरोना का विस्फोट, 876 नये रोगी मिले

कानोड़ मित्र मंडल का प्रात: भ्रमण एवं योग प्रशिक्षण शिविर संपन्न

आदि बाजार सह आदि चित्रा" मेले का शुभारंभ

51 जोड़ों के सपनों और विश्वास का संगम

प्रधानमंत्री की मंशा और मुख्यमंत्री की दूरदर्शिता ने बदली किसानों की किस्मत