हिन्दुस्तान जिंक द्वारा बिछड़ी में किसान सम्मेलन आयोजित

उदयपुर। हिंदुस्तान जिंक द्वारा बिछड़ी गांव में हिंदुस्तान जिंक एवं बायफ संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में समाधान परियोजना के तहत किसान सम्मेलन आयोजित किया गया।
सम्मेलन में देबारी के निदेशक लीलाधर पाटीदार ने कहा कि समय के साथ किसान पारंपरिक खेती को बदलें जिससे उनकी आमदनी में बढ़ोतरी हो सके। किसान सब्जियों फलों की खेती करें जिससे उनकी आय बढ़ सके। कार्यक्रम में महाराणा भूपाल एग्रीकल्चर कॉलेज के वैज्ञानिक कपिला आमेटा ने कहा कि खेती के बारे में कोई भी कितनी ही जानकारी दे दे लेकिन जब तक किसानों की भागीदारी नहीं होगी, किसान आगे नहीं बढ़ पाएगा। किसानों ने गेहूं मक्का बोने का जो मानस बना रखा है उसे समय के साथ बदल कर अन्य उत्पादनो की खेती करें। अधिक उत्पादन के लिए अच्छे बीज एवं जैविक खाद का उपयोग करें। कार्यक्रम में खेती में अच्छे कार्य करने वाले किसानों को कृषि उपकरण देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर देबारी स्मेल्टर के सीएसआर से अधिकारी शिव भगवान, बायफ संस्थान के संकुल प्रभारी रसिक भाई पटेल, डॉ नारायणलाल पटेल, कृषि पर्यवेक्षक प्रेमशंकर पालीवाल, सरपंच धर्मीबाई गमेती, चुन्नीलाल डांगी, भेरूलाल डांगी सहित 60 से अधिक किसान उपस्थित थे।

Related posts:

एचडीएफसी बैंक लगातार 7 वें वर्ष भारत का नंबर 1 ब्रांड घोषित

इंटर स्कूल मिनी मैराथन प्रतियोगिता 9 नवंबर को

Dineout to add delight to Udaipur diners: Expands operations to the city of lakes

श्री सीमेन्ट ने 50 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर भेंट किए

RAFFLES UDAIPUR UNVEILS RAFFLES LAKESHORE UDAIPUR

कांग्रेसी पार्षद की अवैध चौथ वसूली से हर्षनगरवासी परेशान

देश के विकास में अहम धुरी होंगे दिव्यांग: मंडाविया

माता महालक्ष्मी का प्राकट्योत्सव मनाया जायेगा धूमधाम से, अल सुबह से शुरू होंगे अनुष्ठान

जीतो प्रीमियर लीग में उदयपुर टीम बनी विजेता

फतेहनगर स्टेशन का हो रहा पुनर्विकास, 18.85 करोड़ आएगी लागत

श्री श्रीमाली ब्राह्मण समाज संस्था मेवाड़ कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह

HDFC Bank Parivartan covers 298 border villagesunder rural development initiatives