मतदान की वह घटना

उदयपुर। संस्कृतिविज्ञ डॉ. महेन्द्र भानावत (87) ने सेंटपॉल स्कूल मतदान केन्द्र पर अपना मत दिया। उन्होंने बताया कि अब तक हुए प्रत्येक चुनाव में वे मतदान करते रहे।
जगदीश चौक मतदान केन्द्र की एक घटना का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि जब भगवतसिंह मेवाड़ वोट देकर निकल रहे थे तभी कविवर नाथूसिंह महियारिया की उनसे भेंट हो गई। महियारियाजी ने उसी समय यह दोहा उच्चरित किया-
अण दागल़ चेटक रह्यो, अण दागल़ परताप।
एक वोट रे कारणै, दागल़ व्या छो आप।।
अर्थात् रणक्षेत्र में चेटक ने कभी अपने ऊपर कोई आंच नहीं आने दी और न राणा प्रताप ने दुश्मन की कोई छाया अपने ऊपर तक पडऩे दी किन्तु आज एक वोट के खातिर आपने अपनी ऊंगली को स्याहवर्णी बना दिया। सच है भगवतसिंहजी एक वोट का बहुमूल्य जानते थे।

Related posts:

ओसवाल भवन में दीवाली पूजन

फील्ड क्लब क्रिकेट कार्निवल का आगाज

अखिल भारतीय कवि सम्मेलन कल

नारायण सेवा के सभी परिसरों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया

'अपनों से अपनी बात ' सोमवार से

राजस्थान साहित्य अकादमी की ओर से सजी शब्द रंग प्रदर्शनी

सांसद डॉ रावत ने उच्च शिक्षण संस्थानों में शिक्षकों की भारी कमी का मुद्दा संसद में उठाया

वेदांता उदयपुर वर्ल्ड म्यूजिक फेस्टिवल में पाश्चात्य और भारतीय लोक-संस्कृति का अद्भुत संगम

हिंदुस्तान जिंक में 53वां राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह आयोजित

पेसिफिक क्रिकेट टूर्नामेन्ट 2023 सम्पन्न

उदयपुर में अच्छाई को प्रधानता देने के लिए 29 नवम्बर को होगा सीग्राम्स 100 पाइपर्स प्ले फॉर अ कॉज संग...

हिन्दुस्तान जिंक प्रबंधन द्वारा कर्मचारियों को बोनस एवं एक्सग्रेसीया की घोषणा