माउंटेन ड्यू ने ऋतिक रोशन के साथ दोहराया डर के आगे जीत है का मंत्र

उदयपुर : माउंटेन ड्यू का हमेशा से मानना रहा है कि साधारण और असाधारण के बीच सिर्फ एक अंतर है, और वो है अपने मन के भय और खुद पर संदेह से आगे निकलने का फैसला। माउंटेन ड्यू ने अपने युवाओं को अपने डरों से आगे निकलने के लिए प्रेरित करने वाला दमदार और प्रेरणास्पद सिनेमेटिक टीवीसी जारी किया जिसमें  ब्रैंड एंबैसडर ऋतिक रोशन दिखायी दे रहे हैं। यह नया कैम्पेन अपनी जबर्दस्त स्टोरीलाइन और हाइ-ऑक्टेन स्टंट्स की मदद से ‘डर के आगे जीत है’ के मंत्र को भारत के ग्राहकों के बीच ले जाएगा।

इस टीवीसी की शुरुआत होती है मैगास्टार ऋतिक रोशन के एक अभूतपूर्व फ्रीफॉल स्टंट के साथ जिसमें वह ऊंचाई पर से एक कार्गो प्लेन से फ्रीफॉल स्टंट करते हुए दिखायी दे रहे हैं, और इस घटना को टेलीविजन पर लाइव दिखाया जा रहा है। जब उनका क्रू इस स्टंट से जुड़े जोखिम की ओर इशारा करता है, तो हमें ऋतिक के चेहरे पर चिंता की लकीरें उभरती दिखायी देती हैं। लेकिन तभी एक संकल्प उनके चेहरे पर दिखायी देता है और वह माउंटेन ड्यू का एक घूंट भरकर चुनौती से सीधे टक्कर लेते हैं और विजेता बनकर उभरते हैं।

यह टीवीसी माउंटेन ड्यू के इस भरोसे को दोहराता है कि चुनौती की सूरत में सिर्फ 2 ही विकल्प सामने होते हैं – या तो घुटने टेक दो और पीठ मोड़ लो या फिर अपने डर से मुक्त होकर आगे बढ़ो – और यह दूसरा वाला विकल्प ही है जो असल हीरो को बाकी की भीड़ से अलग करता है।

इस कैम्पेन के बारे में, विनीत शर्मा, कैटेगरी डायरेक्टर, माउंटेन ड्यू, पेप्सिको इंडिया ने कहा कि हमारी डर के आगे जीत है वाली फिलॉस्फी के साथ, माउंटेन ड्यू ने हमेशा से ही उन लोगों के जज़्बे को सलाम किया है जो असाधारण नतीजों को हासिल करने के लिए डर से मुकाबला होने पर भी विचलित नहीं होते। 2023 में, ब्रैंड ने यह स्वीकार किया था कि हर इंसान के सामने ऐसे डर के पल आते हैं, लेकिन असल हीरो वही होते हैं जो इन चुनौतियों से सीधे जूझते हैं और विजेता बनकर उभरते हैं। हमें पूरा विश्वास है कि यह नया टीवीसी देशभर में हमारे ग्राहकों से कनेक्ट करेगा और वे ऋतिक रोशन से खुद को जोड़कर देख सकेंगे जो कि इस कैम्पेन में रियल हीरो के तौर पर सामने आए हैं।

Related posts:

डीएवी एचजेडएल स्कूल जावर माइंस के तरफ से खेल रही जिंक फुटबॉल अकादमी बनी सीबीएसई नेशनल्स की चैंपियन

HDFC Bank Launches Mega Car Loan Mela in Central India and Maharashtra

वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना : उदयपुर से अयोध्या व रामेश्वरम के लिए रवाना हुई ट्रेन

डॉ. लुहाड़िया लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित

हिन्दुस्तान जिंक विश्व की सर्वश्रेष्ठ कंपनियों में होगी - चेयरपर्सन, प्रिया अग्रवाल हेब्बर

उदयपुर जिला तैराकी संघ की नई कार्यकारिणी घोषित

आदि महोत्सव कोटड़ा: कला के आंगन पर दिखा जनजाति संस्कृति का अनूठा संगम

राजस्थान के पहले शोल्डर केडेवरीक ओर्थोप्लासी कोर्स का पिम्स उदयपुर में सफल आयोजन

Sting Energy and Mercedes-AMG PETRONAS F1 Team announce their global partnership like never before -...

NBSL and Canara Bank partner to power UPI payments

एआईसीसी मेंबर दिनेश खोडनिया का समाजों और संस्थाओं ने किया भव्य अभिनंदन

हिन्दुस्तान जिंक द्वारा बिछड़ी में सीओई किसान प्रशिक्षण की शुरूआत