नारायण सेवा की दो दिवसीय सेवायात्रा शुरू

उदयपुर |  नारायण सेवा संस्थान की दो दिवसीय सेवायात्रा एवं भामाशाह सम्मान समारोह का उद्घाटन शनिवार को संस्थापक पद्मश्री कैलाश ‘मानव’ ने किया |
संस्थान के बड़ी ग्राम स्थित सेवा महातीर्थ में आयोजित इस कार्यक्रम में गुजरात, राजस्थान, दिल्ली, महाराष्ट्र सहित विभिन्न राज्यों के 500 से अधिक समाजसेवी भाग ले रहे हैं | विशिष्ट अतिथि कुसुम अग्रवाल जयपुर, नरेन्द्र भाई राजकोट, मदन मोहन अग्रवाल मथुरा,राज आहूजा दिल्ली व भीष्म कुमार द्वारका थे | ‘मानव’ ने कहा कि दूसरों के काम आने में ही जीवन की सार्थकता है | सहसंस्थापिका कमलादेवी अग्रवाल ने अतिथियों का स्वागत करते हुए संस्थान सहयोगियों को भामाशाह सम्मान प्रदान किया |
संस्थान के ट्रस्टी निदेशक देवेंद्र चौबीसा ने पिछले महीनों भारत के विभिन्न प्रांतों एवं द. अफ़्रीकी देशों में कृत्रिम अंग (हाथ -पांव) लगाने के लिए आयोजित संस्थान के शिविरों की जानकारी दी | उन्होंने बताया कि सितम्बर के प्रथम सप्ताह में संस्थान 51 दिव्यांग व निर्धन युवक-युवतियों का निःशुल्क विवाह समारोह आयोजित करेगा | संस्थान डिजिटल प्रचार प्रमुख रजत गौड़ ने संस्थान की 38 वर्षीय सेवायात्रा पर प्रकाश डालते हुए नव निर्माणाधीन वर्ल्ड ऑफ ह्यूमैनिटी परिसर की जानकारी दी | जिसमें 450 बेड का एक अस्पताल भी होगा |
कार्यक्रम में नारायण गुरुकुल वैदिक शिक्षा प्राप्त कर रहे बच्चों ने आदियोगी शिव नृत्य – नाटिका का मंचन किया, जिसे खूब सराह गया | योजना विभाग प्रभारी नरेंद्रसिंह चौहान ने बताया कि आयोजन में भाग ले रहे सभी लोगों को रविवार को मेवाड़ के प्रमुख तीर्थ स्थलों के दर्शन व पर्यटकीय स्थानों का भ्रमण कराया जाएगा| संयोजन महिम जैन ने किया |

Related posts:

OYO to add over 1000 properties to its leisure offering in 2022

सूचना केन्द्र में वाचनालय जीर्णोद्धार कार्य का लोकार्पण

इल्युमिनाती फैशन शो लिए फाइनल ऑडिशंस सम्पन्न

Hindustan Zinc Retains Global No. 1* Ranking in S&P Global Corporate Sustainability Assessment 2...

Udaipur World Music Festival set to begin from February 7th

डॉ निखिल वर्मा बने बेस्ट प्रोस्थोदोंटिस्ट ऑफ़ द इयर

पीआईएमएस हॉस्पिटल में नवजात शिशु के खाने की नली का सफल ऑपरेशन

गाइनेक कैंसर और बॉवेल एंडोमेट्रियोसिस के उपचार में नई तकनीकों पर अहमदाबाद के डॉक्टर के दो अध्ययन अंत...

Hindustan Zinc celebrates International Week of Deaf people by embracing Inclusive Initiatives

हिंदुस्तान जिंक़ की माइनिंग अकादमी में कौशल से कुशल हो रहे युवा, देश में ही उपलब्ध हो रहे माइनिंग आपॅ...

कानोड़ मित्र मंडल का वार्षिक स्नेहमिलन समारोह 29 को

इंजी पालीवाल और इंजी पुरोहित सम्मानित