रोटरी क्लब उदयपुर मीरा की सदस्याओं ने की डीजीपी एम. एल. लाठर से भेंट

-महिलाओं पर बढ़ते अपराध पर चर्चा-

उदयपुर। रोटरी क्लब उदयपुर मीरा की सदस्याओं ने राजस्थान के डीजीपी एम. एल. लाठर से भेंट की। इस अवसर पर अध्यक्ष सुषमा कुमावत, सचिव अर्चना व्यास, ट्रेजरार कविता बलदेव, एक्जीक्यूटिव एडमिस्ट्रेटर सीमासिंह, डायरेक्टर इमेज मधु सरीन, डॉ. सिद्धिका हुसैन, स्वीटी छाबड़ा उपस्थित थीं। प्रारंभ में सुषमा कुमावत ने उपरणा तथा रोटरी पिन पहनाकर डीजीपी का स्वागत किया। सीमासिंह ने संगिनी की डिस्ट्रीक डायेक्टरी एवं रोटरी वल्र्ड की पुस्तक, मधुसरीन ने रोटरी की टाई तथा स्वीटी छाबड़ा ने नुस्खे के प्रोडक्ट भेंट किये।
इस अवसर पर महिलाओं पर बढ़ते अपराध पर चर्चा में सुषमा कुमावत ने कहा कि महिलाओं पर अपराध बढ़ रहे हैं इसलिए हर जिले में महिला सलाह सुरक्षा केन्द्र की स्थापना की गई है मगर परिवार को बचाने और सामाजिक संरचना को सही तरह से चलाने के लिए परिवार परामर्श केन्द्र की स्थापना की जानी चाहिए। इसमें पुरुष वर्ग को भी सुना जा सके क्योंकि सारा कानून महिलाओं की सुरक्षा करता है। इसका उपयोग के साथ दुरूपयोग भी होता है जिससे समाज में मानसिक बीमारियां बढक़र आत्महत्या व अन्य सामाजिक अपराध बढ़ते जा रहे हैं।
मधु सरीन ने कहा कि महिला ट्राफिकिंग के भी अपराध बढ़ते जा रहे हैं। बालिकाओं एवं युवा पीढ़ी में कानून की जानकारी का अभाव होने के चलते कई मामलों में न्याय नहीं मिलता। सरीन ने बताया कि हाइवे पर महिलाओं के साथ होने वाली लूट तथा अत्याचार के लिए पुलिस के राज सिटीजन ऐप का उपयोग किया जा सकता है।
डीजीपी लाठर ने कहा कि रोटरी क्लब वल्र्ड की लारजेस्ट क्लब है। क्लब उदयपुर पुलिस के साथ मिलकर महिला एवं बालिकाओं के लिए एक सेमीनार का आयोजन करें जिसमें कानून की सही जानकारी दी जाय। उन्होंने कहा कि महिलाएं दिक्कतों व समस्याओं का सामना कर सकें इसके लिए पुलिस महिला संवाद का आयोजन किया जाएगा।

Related posts:

हिंदुस्तान जिंक द्वारा जावर में आयोजित 46वें मोहन कुमार मंगलम फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन

राज्य स्तरीय विद्यालयी 19 वर्ष छात्र हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ

गणेशनगर में विराट हिंदू सम्मेलन को लेकर महिलाएं घर-घर दे रही पीले चावल

नेक्सस सेलिब्रेशन मॉल में तकनीकी जरूरतों को पूरा करने वाला टेक्स्टीनेशन 2.0 पेश

श्वेेताम्बर जैन समाज का पर्युषण महापर्व सम्पन्न

उदयपुर के जीवन्ता चिल्ड्रन हॉस्पिटल ने दिया कोरोना संक्रमित माँ के प्रीमेच्योर शिशु को नया जीवन

निःशुल्क पंचकर्म शिविर से कई रोगियों को मिली राहत

हिंदुस्तान जिंक की जिंक फुटबॉल अकादमी के मोहम्मद कैफ चोटी के आईएसएल क्लब हैदराबाद एफसी के साथ जुड़े

बाल सुरक्षा नेटवर्क की जिला स्तरीय बैठक

सांची ग्रुप द्वारा वूमन अचीवर्स अवाड्र्स सम्मान 2022 का आयोजन

लेकसिटी प्रेस क्लब चुनाव: कुलदीपसिंह गहलोत बने प्रेस क्लब के अध्यक्ष

आरएसएमएम पेनशनर ने निगम /बोर्ड मे भी आरजीएचएस की सीमा बढाने की मांग की