एसपी भुवन भूषण यादव ने किया ट्राफी का अनावरण

उदयपुर। शहर के फील्ड क्लब मैदान पर शुरू हुए क्रिकेट कार्निवल में एसपी भुवन भूषण यादव ने विजेता-उप विजेता टीमों को प्रदान की जाने वाली ट्राफी का अनावरण किया। दुधिया रोशनी में खेले जाने वाले फील्ड क्लब क्रिकेट कार्निवल में 36 टीमें भाग ले रही है।
पहले मुकाबले में फील्ड क्लब और टाइगर इलेवन के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें टाइगर इलेवन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। फील्ड क्लब के सलामी बल्लेबाज प्रतीक परिहार की आतिशी 15 गेंदों में 40 रनों एवं यदुराज सिंह कृष्णावत के 18 गेंदों में 39 रनों की बदौलत निर्धारित 6 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 87 रन बनाए। टाइगर इलेवन के गेंदबाज विष्णु ने 2 विकेट लिए। जवाब में टाइगर इलेवन के खिलाड़ी फील्ड क्लब की कसी हुई गेंदबाजी के सामने 68 रन ही बना सके। मेघ सिंह ने 38 रन बनाए। फील्ड क्लब के यदुराज सिंह कृष्णावत ने 2 विकेट अपने नाम किया। उन्हें मैन आॅफ द मैच से नवाजा गया।
फील्ड क्लब के अभिषेक कालरा ने बताया कि अन्य मुकाबलों में 7 लीजेंडस की टीम छह विकेट से जीती, इसमें अनिल गुर्जर मैन आॅफ द मैच चुने गए। 7 किंग्स ने अभिषेक दक के हरफनमौला प्रदर्शन की बदौलत छह विकेट से जीत दर्ज की। रामा टाइटंस ने छह विकेट से मुकाबला अपने नाम किया। मैन आॅफ द मैच मीत ललवानी रहे। सचिव उमेश मनवानी व सहसचिव पंकज कनेरिया ने बताया कि क्लब विजेता टीमों के लिए ट्राफी, स्टे व डिनर वाउचर व गिफ्ट रखे गए हैं। आईपीएल की तर्ज पर खेले जा रहे इस कार्निवल में आठ खिलाड़ी एक टीम का हिस्सा है, जिसमें सात खिलाड़ियों के साथ एक इंपेक्ट खिलाड़ी है। कार्निवल को लेकर चार कैटेगरी का निर्धारण किया गया है, जिसमें गर्ल्स, अंडर 40, 40 से 50 तथा 50 वर्ष से अधिक उम्र के खिलाड़ी बेट और बल्ले से अपने हुनर का मुजायरा पेश कर रहे है। प्रत्येक मुकाबले फ्लड लाइट में 22 स्वायर फीट के यार्ड में खेले जा रहे है। पिछले कार्निवल में पुरुषों के साथ महिला और युवतियों ने भी जोश के साथ भाग लिया था। इस बार भी इन लोगों द्वारा क्रिकेट का रोमांच और चौकों-छक्कों के साथ उम्दा क्षेत्ररक्षण देखने को मिल रहा है।

Related posts:

व्हीलचेयर क्रिकेट चैंपियनशिप के दूसरे दिन छत्तीसगढ़, तमिलनाडु, उत्तराखंड, गुजरात, यूपी व दिल्ली जीते

उदयपुर की 35 बेटियां करेंगी राजस्थान का प्रतिनिधित्व

महाराणा मेवाड़ पब्लिक स्कूल को “उदयपुर एक्सीलेंस अवॉर्ड 2026”

किशोर बालगृह में निःशुल्क ट्रैक सूट, टी-शर्ट, लोअर,चप्पल, व स्टेशनरी वितरित

IVAS Modular Kitchens Expands its Presence to Udaipur

एमपीयूएटी के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल मिश्र देंगे 42 स्वर्ण पदक

जिंक के जीवन तरंग कार्यक्रम के तहत् मूक-बधिर छात्रों के लिए सड़क सुरक्षा सत्र आयोजित

#FinanciallyEverAfter - HDFC Bank Celebrates Valentine’s DayBy Encouraging Couples to Talk About Mon...

डॉ. तुक्तक भानावत ‘मेवाड़ गौरव सम्मान’ से विभूषित

योग केवल आंतरिक पूर्णता ही नहीं अपितु पंच तत्वों के संतुलन की क्रिया भी :  प्रो. सारंगदेवोत

आबकारी विभाग का ‘‘सिटीजन ऐप’’

नारायण सेवा संस्थान में दीपावली स्नेहमिलन