टाटा मोटर्स ने राजस्थान ग्रामीण बैंक के साथ किया एमओयू

टाटा ऐस प्रो सहित छोटे कमर्शियल वाहनों और पिक अप्‍स के लिए फाइनेंसिंग होगी और भी आसान
उदयपुर :
भारत की सबसे बड़ी कमर्शियल वाहन निर्माता टाटा मोटर्स ने राजस्थान ग्रामीण बैंक के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। इस साझेदारी का उद्देश्य टाटा मोटर्स के छोटे कमर्शियल वाहनों और पिक-अप्स — जिनमें टाटा ऐस प्रो भी शामिल है — के लिए आसान और सुलभ फाइनेंसिंग उपलब्ध कराना है। इस समझौते के तहत ग्राहकों को आकर्षक व प्रतिस्‍पर्धी ब्याज दरें, सरल और ग्राहक-अनुकूल दस्तावेज़ प्रक्रिया, तेज़ लोन मंज़ूरी और तुरंत लोन वितरण की सुविधा मिलेगी। राजस्थान ग्रामीण बैंक की 1,597 शाखाओं के व्यापक नेटवर्क के ज़रिए उद्यमी, ट्रांसपोर्टर और पहली बार वाहन खरीदने वाले ग्राहक किफायती ईएमआई पर वाहन खरीद सकेंगे, जिससे उन्हें अपना व्यवसाय शुरू करने और बढ़ाने में मदद मिलेगी।
टाटा मोटर्स के छोटे कमर्शियल वाहन लंबे समय से राजस्थान की व्यापार, खनन, कृषि, पर्यटन और सेवा अर्थव्यवस्था को मजबूती दे रहे हैं। ये वाहन शहरी और ग्रामीण दोनों बाज़ारों में कृषि उपज, डेयरी उत्पाद, रोज़मर्रा की ज़रूरतों और अन्य सामान की आवाजाही को आसान बनाते हैं। कंपनी का SCVPU पोर्टफोलियो राज्य की विविध ज़रूरतों के अनुरूप तैयार किया गया है और अलग-अलग ईंधन विकल्पों व कॉन्फ़िगरेशन के साथ उपलब्ध है।
इस साझेदारी पर प्रतिक्रिया व्‍यक्‍त करते हुए पिनाकी हलदर, वाइस प्रेसिडेंट और बिज़नेस हेड – SCVPU, टाटा मोटर्स ने कहा कि दो दशकों से अधिक समय से टाटा मोटर्स के छोटे कमर्शियल वाहन देशभर में उद्यमिता को बढ़ावा दे रहे हैं और लोगों की आजीविका का सहारा बन रहे हैं। राजस्थान ग्रामीण बैंक के साथ यह साझेदारी हमारे भरोसेमंद वाहनों को आसान और किफायती फाइनेंसिंग के ज़रिए ज़्यादा लोगों तक पहुँचाने की दिशा में एक अहम कदम है। कम ईएमआई और तेज़ लोन प्रक्रिया के साथ यह सहयोग राज्य के और अधिक ग्राहकों को आत्मविश्वास के साथ अपना व्यवसाय शुरू करने और बढ़ाने में सक्षम बनाएगा।
इस एमओयू पर हस्‍ताक्षर राजस्थान ग्रामीण बैंक के चेयरमैन मुकेश भारतिया और टाटा मोटर्स के सीनियर जनरल मैनेजर एवं ज़ोनल हेड (नॉर्थ) दीपक गौतम की मौजूदगी में किया गया।
टाटा मोटर्स का छोटे कमर्शियल वाहनों एवं पिक अप्‍स (SCVPU) पोर्टफोलियो 750 किलोग्राम से 2 टन तक की पेलोड क्षमता वाले वाहनों में उपलब्ध है, जिसमें डीज़ल, पेट्रोल, सीएनजी, बाय-फ्यूल और इलेक्ट्रिक विकल्प शामिल हैं। इस पोर्टफोलियो में टाटा ऐस शामिल है, जो भारत का सबसे सफल कमर्शियल वाहन है और अब तक 25 लाख से अधिक उद्यमियों को सशक्त बना चुका है। इंट्रा पिक-अप बेहतर ड्राइविंग अनुभव और अधिक पेलोड क्षमता के साथ इस सेगमेंट को नया आयाम देता है, जबकि मजबूत योद्धा को कठिन से कठिन रास्तों के लिए तैयार किया गया है, जिससे दूरदराज़ इलाकों में भी सामान की निर्बाध ढुलाई संभव हो पाती है। इस रेंज को और मज़बूती देता है ऐस प्रो — भारत का सबसे किफायती 4-व्हील मिनी-ट्रक, जिसे अलग-अलग परिचालन ज़रूरतों को ध्यान में रखकर डिज़ाइन किया गया है, और ऐस गोल्ड+ डीज़ल मिनी-ट्रक, जिसमें परिचालन लागत को कम करने वाली उन्नत तकनीक दी गई है। व्यापक सेल्स और सर्विस नेटवर्क तथा स्टार गुरु नेटवर्क के साथ, टाटा मोटर्स की SCVPU रेंज मजबूती, भरोसेमंद प्रदर्शन और बेहतर वैल्यू सुनिश्चित करती है।

Related posts:

नारायण सेवा में दिव्यांगों और साधकों ने किया गुरु पूजन

उदयपुर में खेलों के संग उमड़े, सौहार्द, सद्भाव व उत्साह के रंग

Vinay Electrical Solutions launches its exclusive showroom in Udaipur

STAR HFL, A RURAL FOCUSED HOUSING FINANCE COMPANY ANNOUNCES Q1 RESULTS. REGISTERS 474% INCREASE

Bring more Warmth & Excitement with Trends New Winter Wear Collection

नेक्सस सेलिब्रेशन मॉल ने ‘द ग्लॉस बॉक्स’ की घोषणा की

Hindustan Zinc’s Chanderiya and Debari units achieve Five-Star Rating in British Safety Council’s Oc...

डॉ. महेंद्र भानावत को मिलेगा प्रसिद्ध कविश्री काग बापू लोक साहित्य सम्मान

Hindustan Zinc’s Sakhi Utsav Unites more than 9000 women in a Spectacle of Empowerment and Inclusion

स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में सिम्स की अनूठी उपलब्धि

JioMart announces the roll-out of its month-long festival fiesta for the upcoming festival season

लोक कला मंडल में सुरेश वाडेकर की मखमली आवाज ने बांधा समां, सबके लबों पर गूंजे दिल के तराने