स्मार्ट सिटी रेंकिंग में उदयपुर 34 से 5वें स्थान पर पहुंचा

उदयपुर। स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत उदयपुर की रेंकिंग गत वर्ष 34 वें स्थान पर थी वह अब 5वें स्थान पर हो गई है। परियोजना के कार्यों के श्रेष्ठ संपादन के लिए राज्य स्तर पर हो रही उदयपुर की तारीफ के लिए जिला कलक्टर चेतन देवड़ा ने स्मार्ट सिटी टीम और शहरवासियों को बधाई दी है।
स्मार्ट सिटी सीईओ नीलाभ सक्सेना ने बताया कि परियोजना के तहत उदयपुर की रेंकिग गत वर्ष 34 थी वह अब 5 हो गई है जो कि उदयपुर शहर में आधारभूत संरचनाओं के सुदृढ़ीकरण और विकास से संबंधित कार्यों की पूर्णता के कारण प्राप्त हुई है।  उन्होंने बताया कि वॉल सिटी के 18 वार्डों में पब्लिक यूटिलिटी के पांच महत्त्वपूर्ण कार्य चल रहे हैं जो 70 प्रतिशत पूर्ण हो चुके हैं और यह दिसंबर तक शत प्रतिशत पूर्ण हो जाएंगे। उन्होंने बताया कि इस कार्य से इस क्षेत्र में नालियां गायब हो गई हैं जिससे सड़कों की चौड़ाई भी बढ़ी है,वहीं यहां से मच्छर, गंदगी भी खत्म हुई है। उन्होंने हेरिटेज के संरक्षण के कार्यों में दस गेटों का रिनोवेशन, पुरानी वॉल का जीर्णोद्धार व सौंदर्यीकरण, सोलिड वेस्ट मेनेजमेंट में हुए कार्य, सभी वार्डों में डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण व कचरा निस्तारण के कार्यों के बारे में बताया और कहा कि हिरणमगरी व बलीचा स्मार्ट रोड के कार्य पूर्ण होने रहे है वहीं कुम्हारों का भट्टा फ्लाईओवर का कार्य दिसंबर में पूर्ण होगा वहीं आयड़ के सौंदर्यीकरण का कार्य प्रारंभ हुआ है। उन्होंने जल्द ही इन समस्त कार्यों के पूर्ण होने के बारे में भी बताया।  

Related posts:

ZINC FOOTBALL ACADEMY SUCCESSFULLY HOSTS AIFF ZINC BLUE CUBS LEAGUE 2024-25

हनुमानजी मंदिर में अन्नकूट महोत्सव

वीआईएफटी में संविधान दिवस पर सेमीनार

सर पदमपत सिंघानिया विश्वविद्यालय का ग्यारहवां दीक्षांत समारोह सम्पन्न

India’s Pro Wrestling League Set for a Grand Comeback in 2026 with IPL-Inspired Model to Revolutioni...

स्वाधीनता दिवस पर प्रमोद सोनी, मधुलिका सिंह, विनीता गौड़ तथा कमलेश दखनी सम्मानित

Alakh Nayan Mandir partners with Standard Chartered Bank to launch 3 primary eye care centres (Visio...

आईआईएम के छात्रों ने देखी नारायण सेवा

वनों की कटाई, शहरीकरण और औद्योगीकरण के चलते प्राकृतिक पारिस्थितिकी तंत्र नष्ट हो रहा है : जितेंद्र म...

प्रदेश के लिये हिंदुस्तान जिंक ने उपलब्ध कराएं 500 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर

जिंक को बेस्ट ऑवरऑल एक्सीलेंस इन सीएसआर श्रेणी में सीएमओ एशिया का बेस्ट सीएसआर प्रेक्टिस अवार्ड

सुरक्षा मूल्यों के साथ हमारा प्रत्येक कर्मचारी सुरक्षा एंबेसेडर बने : अरूण मिश्रा