उदयपुर को यू-17 स्टेट चैम्पियन बनाने में जिंक फुटबाल अकादमी का अहम योगदान

उदयपुर। उदयपुर की टीम ने माउंट आबू में खेले गए अंडर-17 राजस्थान स्टेट चैम्पियनशिप का खिताब अपने नाम किया। जिंक फुटबाल अकादमी के खिलाडिय़ों ने इस टूर्नामेंट में उदयपुर का प्रतिनिधित्व किया और जीत में अहम भूमिका निभाई। उदयपुर की टीम में जिंक फुटबाल अकादमी के आठ खिलाड़ी- मोहम्मद अदनान, संदीप मरांडी, सोनी, जांगमिनथांग हाओकिप, मनोहर सिंह, अंसय गोयारी, हिमांशु, एस. भवेश शामिल थे। इनकी बदौलत उदयपुर ने टूर्नामेंट में अजेय रहते हुए खिताब तक का सफर तय किया।
फाइनल में परिणाम 2-1 से उदयपुर टीम के पक्ष में रहा। जिंक फुटबाल अकादमी के फारवर्ड मनोहर सिंह ने लांग रेंज से लिए गए एक शाट पर गोल करते हुए उदयपुर की टीम को 2-0 की बढ़त दिला दी। इससे पहले आर्यन ने मैच का पहला गोल करते हुए उदयपुर टीम का खाता खोला था। बाड़मेर ने फाइनल सीटी बजने से कुछ समय पहले गोल करते हुए अंतर को कम करने का प्रयास किया लेकिन वह बराबरी का गोल नहीं कर सकी। जिंक फुटबाल अकादमी के सेंटर बैक सोनू और संदीप मरांडी ने शानदार डिफेंडिंग करते हुए बाड़मेर को बराबरी का गोल करने से रोका।
उदयपुर के पास अब यू-17 और यू-14 चैम्पियनशिप का खिताब है। कुछ दिन पहले ही जिंक फुटबाल अकादमी के खिलाडिय़ों से लैस उदयपुर की टीम ने यू-14 राजस्थान स्टेट चैम्पियनशिप के फाइलन में हनुमानगढ़ को हराया था। हिंदुस्तान जिंक द्वारा शुरू की गई इस अकादमी के खिलाडिय़ों ने अपनी मेहनत और समर्पण के दम पर अकादमी तथा राज्य के लिए सम्मान हासिल किया है। अकादमी की शुरुआत राजस्थान का पुराना फुटबाल गौरव लौटने के लिए किया गया है।
जिंक फुटबाल अकादमी के मुख्य कोच सुरेश कटारिया ने कहा कि उदयपुर को यू-17 चैम्पियन बनते देख मैं बहुत खुश हूं। मैं अकादमी के खिलाडिय़ों को लेकर अधिक खुश हूं क्योंकि उन्होंने इस जीत में अहम भूमिका अदा की है। इससे यह साबित होता है कि वे प्रतिभाशाली हैं और एक दिन नई ऊंचाई पर पहुंचेंगे।

Related posts:

महाराणा मेवाड़ विद्या मंदिर में खेल मैदान का भव्य उद्घाटन

पिम्स मेवाड़ कप का तीसरा सीजन : उदयपुर के कोहान कोठारी ने की चौको-छक्कों की बरसात, बनाई प्रतियोगिता ...

THREE ZINC FOOTBALL ACADEMY PLAYERS SELECTED FOR RAJASTHAN SANTOSH TROPHY TEAM

उदयपुर जिला योगासन की टीम का जोधपुर में बेहतरीन प्रदर्शन, 19 पदक जीते

जिला क्रिकेट लेवल -1 अम्पायर परिणाम घोषित

नारायण सेवा संस्थान एवं डीसीसीआई के तत्वावधान में चौथी नेशनल दिव्यांग क्रिकेट चैंपियनशिप

नेशनल डिसएब्ल्ड क्रिकेट चैंपियनशिप 15 से

महाराणा मेवाड़ फाउण्डेशन का 41वाँ वार्षिक विद्यार्थी सम्मान समारोह

एक स्वर में आजीवन सदस्य बोले-खेलगांव का सर्वांगीण विकास और ओलंपिक स्तरीय प्रतिभाएं तराशना हमारा ध्ये...

उदयपुर के कराते खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

Hindustan Zinc’s 2nd Vedanta Zinc City Half Marathon unites 7000 runners; a blockbuster hit

RAJASTHAN FOOTBALL ASSOCIATION SUCCESSFULLY CONDUCTS STATE U-17 GIRLS CAMP IN DEBARI