एचडीएफसी बैंक ने अंजनी राठौड़ को चीफ डिजिटल ऑफिसर बनाया

उदयपुर। एचडीएफसी बैंक लि. ने अंजनी राठौड़ को नया ग्रुप हेड – डिजिटल बैंकिंग बनाया है। अंजनी को चीफ डिजिटल ऑफिसर (सीडीओ) बनाया गया है। वे बैंक के डिजिटल परिवर्तन के सफर को अगले आयाम में ले जाने की जिम्मेदारी संभालेंगे। अंजनी के पास आईआईटी, खडग़पुर से बैचलर ऑफ टेक्नॉलॉजी इन एयरोस्पेस इंजीनियरिंग की डिग्री है तथा उन्होंने आईआईएम-कलकत्ता से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन मैनेजमेंट किया है।
वे बैंक के विविध वर्टिकल्स में भूमिका निभाएंगे और इंटरप्राईज़ में डिजिटल टेक्नॉलॉजीज़ अपनाने एवं डिजिटल चैनल्स के प्रदर्शन का दायित्व संभालेंगे। अंजनी ने इससे पूर्व भारती एयरटेल लि. में 12 सालों तक अपनी सेवाएं दी हैं। भारती एयरटेल में वे कंज़्यूमर बिजऩेस में चीफ इन्फॉर्मेशन ऑफिसर (सीआईओ) के पद पर कार्यरत थे। उद्योग में 23 सालों से अधिक समय के अनुभव के साथ अंजनी बैंकिंग, कंसल्टिंग, एविएशन एवं टेलीकॉम सेक्टर में काम कर चुके हैं। भारती एयरटेल से पूर्व वे बोईंग, एक्सेंचर एवं सिटी कॉर्प जैसे संगठनों में नेतृत्वकारी भूमिका में काम कर चुके हैं।
एचडीएफसी बैंक के मैनेजिंग डायरेक्टर, आदित्य पुरी ने कहा कि उनके बेहतरीन क्रेडेंशियल्स एवं प्रमाणित नेतृत्वकारी क्षमताओं के चलते इस बात में कोई संदेह नहीं कि वे बैंक की वरिष्ठ नेतृत्वकारी टीम में शानदार भूमिका निभाएंगे। मुझे विश्वास है कि अंजनी के नेतृत्व में हम ग्राहकों को और बेहतर अनुभव प्रदान करेंगे।
अंजनी ने कहा कि मैं भारत के अग्रणी प्राईवेट सेक्टर बैंक का हिस्सा बनकर उत्साहित हूँ। एचडीएफसी बैंक सदैव से डिजिटल स्पेस में सबसे आगे रहा है और मैं डिजिटल समाधानों के मामले में इसकी सीमाओं का और ज्यादा विस्तार करूंगा।

Related posts:

महिला दुग्ध किसानों ने आईडीएफ वल्र्ड डेयरी समिट 2022 में अपनी शक्ति दिखाई

Vedantato engage with 100+ startups in sustainable and transformative technologies

जिंक प्रतिभा ऑनलाइन टैलेंट हंट के लिए निःशुल्क रजिस्ट्रेशन प्रारंभ, 23 फरवरी अंतिम तिथि

1.70 lakh milk farmers from Rajasthan seek CM’s intervention for their inclusion in the Mukhyamantri...

THE TIME TO OWN AN ICON IS NOW! LAND ROVER BEGINS BOOKINGS OF THE NEW DEFENDER FROM ₹ 69.99 LAKH

Hindustan Zinc partners with Inland EV Green Services Pvt Ltd for the deployment of EV Trucks

Show-Stopping Forevermark Diamond Jewellery Shines in Hollywood

अज़ीम प्रेमजी विश्वविद्यालय द्वारा 19 जुलाई से उदयपुर में स्कूली पुस्तक पुरालेखागार की तीन दिवसीय प्...

Sneakers, Denims & Deals at Nexus Celebration Mall, Udaipur

एशियन पेंट्स एपेक्स अल्टिमा प्रोटेक के नये विज्ञापन में रणबीर कपूर का डबल रोल

चितरी, बडग़ी, गलियाकोट सहित 11 गाँवों के 6000 परिवारों को शुद्ध पेयजल पहुँचाने की योजना को मिली मंज़...

Finance the wedding of your dreams with a Personal Loan from Bajaj Finserv