महाराणा जयसिंह की 369वीं जयन्ती मनाई

उदयपुर। मेवाड़ के 59वें एकलिंग दीवान महाराणा जयसिंहजी की 369वीं जयंती महाराणा मेवाड़ चेरिटेबल फाउण्डेशन, उदयपुर की ओर से मनाई गई। महाराणा का जन्म पौष कृष्ण एकादशी, विक्रम संवत 1710 (वर्ष 1653 ई.) को हुआ था।
महाराणा मेवाड़ चेरिटेबल फाउण्डेशन, उदयपुर के प्रशासनिक अधिकारी भूपेन्द्रसिंह आउवा ने बताया कि महाराणा जयसिंह बहुत ही शान्तिप्रिय, दानी, धर्मनिष्ठ और उदारवादी थे। प्रमुख निर्माण कार्यों में महाराणा ने देवाली गांव के पास एक तालाब बनवाया लेकिन बांध अधिक ऊंचा न होने तथा जल स्रोत कम होने के कारण उसका जल दूर-दूर तक नहीं फैल सकता था। जिस पर महाराणा फतहसिंह ने सुदृढ़ ऊँचा बाँध बँधवाया जिसका नाम फतहसागर रखा। महाराणा जयसिंह ने दूसरा तालाब थूर गांव के पास बनवाया जो थूर तालाब कहलाता है। इन तालाबों की प्रतिष्ठा वि.सं. 1744 में हुई थी।


महाराणा जयसिंह ने उदयपुर से 32 मील दक्षिण-पूर्व में विश्व विख्यात मानव निर्मित मीठे पानी की जयसमुद्र नामक झील का निर्माण वि.सं. 1748 (ई.स. 1687-1691) में करवाया जिसमें गोमती, झामरी, रूपारेल और बगार नामक चार छोटी नदियों का जल एकत्र होकर दो पहाड़ों के बीच ढेबर नामक नाके में होकर निकलता है, जहां बांध बांधने के कारण लोग उसको ढेबर का तालाब भी कहते है।
इस झील के भरने पर इसकी लम्बाई 9 मील से ज्यादा और चौड़ाई 6 मील से अधिक है। इसका बांध दो पहाड़ों के बीच संगमरमर का बना हुआ है, जो 1000 फुट लम्बा और 95 फुट ऊंचा है। इसके पीछे एक समानान्तर दूसरा बांध भी बना है जो 1300 फुट लम्बा है। बांध पर 6 सुन्दर छतरियां बनी हुई है तथा छतरियों के नीचे एक ही पत्थर के बने 6 सुन्दर हाथी स्थापित किये गये हैं। वि.सं. 1748 ज्येष्ठ सुदी पंचमी (ई.स. 1691, 22 मई) को महाराणा जयसिंह जी ने तालाब की प्रतिष्ठा करवाई और स्वर्ण का तुलादान किया, इस बांध पर महाराणा जयसिंह जी का ही बनवाया हुआ संगमरमर का नर्मदेश्वर नामक शिवालय भी है, यह शिवालय उनके समय पूरा न हो सका था। वि.सं. 1932 (ई.स. 1875) की अतिवृष्टि को देखकर महाराणा सज्जनसिंह जी ने दोनों बांधों के बीच के विस्तृत खड्डे का 2/3 हिस्सा पत्थर, मिट्टी और चूने से भरवा दिया। बांध की दक्षिणी पहाड़ी पर महाराणा जयसिंह जी के महल है यह झील बहुत ही सुन्दर, रमणीय एवं विशाल है।

Related posts:

विपदाओं के संकर्षण से ही दैदीप्यमान होता है भक्त का व्यक्तित्व: साध्वी वैष्णवी भारती

ज्ञानशाला ज्ञानार्थी परीक्षा का आयोजन

राम मंदिर में फर्श पर पच्चीकारी का सौभाग्य उदयपुर के चेतन को मिला

हिन्दुस्तान जिंक और सीआईएमआईसी ग्रुप कंपनिया भारत की पहली जिंक टेलिंग्स रीसाइक्लिंग फैसिलिटी करेगी स...

आईडीबीआई बैंक ने भेंट की नारायण सेवा संस्थान को ऐनेस्थीसिया मशीन

Hindustan Zinc Certifies as a ‘Great Place to Work’ for the fifth time in a row

Urban Square Mall (Phase-I) is all set to open for shoppers in Dec. 2022

नारायण सेवा संस्थान का विशाल शिविर

Hindustan Zinc Reinforces Global Leadership with Prestigious REACH, BIS, LBMA Certifications, Showca...

होली पर्व धूमधाम से मनाया

सिटी पैलेस में होलिका रोपण

भगवान बिरसा मुंडा जयंती एवं जनजातीय गौरव दिवस: दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी शुरू