महाराणा अमरसिंह प्रथम की 465वीं जयन्ती

उदयपुर : मेवाड़ के 55वें एकलिंग दीवान महाराणा अमरसिंह प्रथम की 465वीं जयंती महाराणा मेवाड़ चैरिटेबल फाउण्डेशन, उदयपुर की ओर से मनाई गई। सिटी पेलेस म्यूजियम स्थित राय आंगन में मंत्रोच्चारण के साथ उनके चित्र पर माल्यार्पण व पूजा-अर्चना कर दीप प्रज्जवलित किया गया।
महाराणा मेवाड़ चैरिटेबल फाउण्डेशन, उदयपुर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. मयंक गुप्ता ने बताया कि महाराणा अमरसिंह प्रथम का जन्म चैत्र शुक्ल सप्तमी, विक्रम संवत 1616 (वर्ष 1559 ई.) को हुआ था। उनका राज्याभिषेक वि.सं. 1653 माघ शुक्ल एकादशी (वर्ष 1597) को चावण्ड में हुआ। महाराणा बाल्यावस्था से ही अपने पिता महाराणा प्रताप के साथ रहकर मेवाड़ की पहाड़ियों, घाटियों एवं पहाड़ी मार्गों से खूब परिचत हो गये थे, इसी कारण उन्होंने महाराणा प्रताप के साथ मुगलों से अनेक पहाड़ी लड़ाइयां लड़ी। शहजादा सलीम ने महाराणा अमरसिंह के समय मेवाड़ पर दो बार चढ़ाई की परन्तु उसे कोई सफलता नहीं मिली। महाराणा अमरसिंह प्रथम महाराणा प्रताप की तरह स्वतंत्रता की रक्षा के लिये मुगलों से लड़ते रहे और मुगल अधीनता कभी स्वीकार नहीं की।


देश के कई ख्यातनाम इतिहासकारों ने महाराणा अमरसिंह को मेवाड़ कुल और महाराणा प्रताप का सुयोग्य वंशधर बताया। महाराणा बलिष्ठ, पराक्रमी और अपने सरदारों व प्रजा में बहुत ही न्याय प्रिय थे। उनका व्यक्तित्व सभी के साथ मिलनसार था।
मेवाड़ मुगल संधि के बाद अमरसिंह ने प्रशासन में सुधार के लिए योजनागत तरीकों से कई कार्य किये और प्रजा के पुनर्वास की ओर अपना ध्यान दिया। मेवाड़ में लगातार संघर्ष के कारण कई लोगों ने मेवाड़ छोड़ दिया था, उन्हें महाराणा ने मेवाड़ में पुनः आमन्त्रित किया। संघर्षरत रहते हुए भी महाराणा ने मेवाड़ में कला और वास्तुकला को संरक्षण दिया। उन्होंने उदयपुर के राजमहल में अमर महल का निर्माण करवाया था, यही नहीं उन्होंने प्रसिद्ध रागमाला लघु चित्रकला शृंखला का चित्रण भी करवाया।

Related posts:

बॉलीवुड फिल्म डायरेक्टर विक्रम भट्‌ट उदयपुर जेल से आए बाहर

हिन्दुस्तान जिंक के सहयोग से संचालित घाटा वाली माताजी किसान उत्पादक कंपनी बनी सशक्तिकरण की मिसाल

उज्जवल भविष्य के लिये हिन्दुस्तान जिंक प्रगति की रोशनी के पथ पर

Hindustan Zinc expands capacity of its Sewage Treatment Plants to 55 MLD

जिला स्तरीय एकदिवसीय अहिंसा एवं कौमी एकता सम्मेलन का हुआ आयोजन

हिन्दुस्तान जिंक के सहयोग से मेगा इंडस्ट्री मीट सह राष्ट्रीय प्रशिक्षुता प्रशिक्षण योजना कार्यशाला आ...

लाईमलाईट की सीवीडी डायमंड ज्वेलरी अब उदयपुर में प्रिस्टीन डायमंड्स पर उपलब्ध

हर प्राणी के घट में बिराजमान ईश्वर को पहचानने की सीख देती हैं पुराणों की कथाएं - त्रिपाठी

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बालाथल में समस्याओं का अम्बार

इंजी. पुरुषोत्तम पालीवाल अध्यक्ष एवं इंजी. पीयूष जावेरिया मानद सचिव निर्वाचित

साईं तिरुपति विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय एकता दिवस कार्यक्रम आयोजित

दिवेर युद्ध विजय: वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के जीवन का सबसे गौरवमय व स्वर्णिम पृष्ठ