सयाजी ग्रुप ने उदयपुर में अपना पहला होटल ‘एनराइज बाय सयाजी’ लॉन्च किया

उदयपुर। हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री के मशहूर ब्रांड, सयाजी होटल्स, ने उदयपुर में अपने पहले होटल के भव्य उद्घाटन की घोषणा की। ‘एनराइज बाय सयाजी’ लक्जरी, आराम और गर्मजोशी से भरे आतिथ्य का एक अनूठा अनुभव प्रदान करता है जो उदयपुर की आतिथ्य परंपरा को पुनर्परिभाषित करेगा। ‘एनराइज बाय सयाजी’ के 50 सुसज्जित कमरे मेहमानों को अद्भुत नजारे, शानदार सूर्यास्त और शहर के शोरगुल से दूर राहत देते हैं। शांत परिवेश के बीच स्थित, ‘एनराइज बाय सयाजी’ में मेहमान अपने एहसासों को फिर से तरोताजा कर सकते हैं और अपने प्रवास को यादगार बना सकते हैं।
‘एनराइज बाय सयाजी’ के विशाल लॉन 25000 वर्गफीट और 45000 वर्गफीट में, और इसका शानदार बॉल-रूम 5000 वर्गफीट में फैला हुआ है, जो भव्य कार्यक्रमों और शादियों की मेजबानी के लिए बिल्कुल सही है। होटल में एक मल्टी-कुज़ीन रेस्तरां है जो मेहमानों के लिए स्वादिष्ट व्यंजनों की एक विस्तृत रेंज परोसने का वादा करता है। स्थानीय स्वादिष्ट राजस्थानी व्यंजनों से लेकर अंतर्राष्ट्रीय खानपान तक, ‘एनराइज बाय सयाजी’ का रेस्तरां हर तरह का ज़ायका पेश करता है जो हर मेहमान के स्वाद के अनुसार तृप्तिदायक आनंद देता है। मेहमानों के सेहत और आराम को बेहतर बनाने के लिए, होटल में एक सुकूनदायक स्पा भी है। कायाकल्प उपचार और थिरेपी की रेंज पेश करते हुए, ‘एनराइज बाय सयाजी’ का मनोरम स्विमिंग पूल एक ताज़ा डुबकी लगाने या बस धूप सेंकने की इच्छा रखने वाले मेहमानों के लिए उपयोगी जगह है।
रोमांचक एहसास और प्रकृति के साथ जुड़ाव चाहने वाले, घुड़सवारी का आनंद ले सकते और घोड़े की पीठ पर सवार होकर उदयपुर के सुरम्य परिवेश की यादगार सैर कर सकते हैं। चाहे वह ग्रामीण इलाकों में इत्मीनान से घूमना हो या स्थानीय स्थलों का निर्धारित दौरा हो, ‘एनराइज बाय सयाजी’ घुड़सवारी के ज़रिये उदयपुर की अद्भुत जगहों की खोज करने का एक अनूठा और आनंददायक तरीका प्रदान करता है।
सयाजी होटल्स के मैनेजिंग डायरेक्टर रऊफ धनानी ने कहा कि हम शहर से दूर एक असाधारण प्रवास का अनुभव करने और हमारे खास भोजन का आनंद लेने के लिए सभी मेहमानों का गर्मजोशी से स्वागत करते हैं। उदयपुर एक ऐसा शहर है जो अपनी समृद्ध संस्कृति, विरासत और प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है। हम एक विश्व स्तरीय आतिथ्य अनुभव प्रदान करने के लिए रोमांचित हैं जो इस शानदार शहर के आकर्षण के अनुरूप है। उदायपुर स्थित ‘एनराइज बाय सयाजी’, शहर की विरासत को लक्जरी, आराम और व्यक्तिगत स्तर पर देखभाल के ज़रिये कायम रखता है, और यह सुनिश्चित करता है कि प्रत्येक अतिथि का प्रवास एक यादगार प्रवास बने।

Related posts:

हिन्दुस्तान जिंक के शिक्षा संबल कार्यक्रम में अध्ययनरत विद्यार्थियों का उत्कृष्ठ रहा परिणाम

हिंदुस्तान जिंक़ की माइनिंग अकादमी में कौशल से कुशल हो रहे युवा, देश में ही उपलब्ध हो रहे माइनिंग आपॅ...

जिंक द्वारा सीसी रोड और पेयजल की सौगात पाकर खुश हुए ग्रामीण

दिव्यांगजन स्वावलम्बन यात्रा का किया स्वागत

कुराबड़ पंचायत समिति को सलूंबर में शामिल करने की संभावना पर जिला परिषद सीईओ को ज्ञापन सौंपा

सहारा में कोई छंटनी नहीं, बल्कि 4,10,682 कार्यकर्ताओं को पदोन्नति दी

मुख्यमंत्री ने किया किसान प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन

एसबीटीआई ने हिंदुस्तान जिंक के निकट अवधि और दीर्घकालिक नेट-जीरो लक्ष्यों को दी मान्यता

भगवान महावीर स्वामी का जन्म कल्याण महोत्सव मनाया

Hindustan Zinc Limited Results for the Third Quarter and Nine Month Ended December 31, 2019 “EBITDA ...

जिंक स्मेल्टर देबारी विद्यालय में बाल मेला आयाजित

चितरी, बडग़ी, गलियाकोट सहित 11 गाँवों के 6000 परिवारों को शुद्ध पेयजल पहुँचाने की योजना को मिली मंज़...