हिन्दुस्तान जिंक द्वारा सीएसआर के तहत् अगंदान हेतु जागरूकता सत्र आयोजित

उदयपुर। स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने की दिशा में आगे बढ़ते हुए, हिंदुस्तान जिंक द्वारा सीएसआर कार्यक्रम स्वास्थ्य सेवा के तहत, ऑर्गन इंडिया के सहयोग से अपने आस पास के 5 जिलों में 6 स्थानों पर अंग दान जागरूकता सत्रों की श्रृंखला आयोजित की, जिसमें लगभग 2900 से अधिक लाभार्थी लाभान्वित हुए।
ऑर्गन इंडिया के डॉ. सौरभ शर्मा ने लोगों को इंटरैक्टिव सत्र के माध्यम से अंग दान की आवश्यकता और महत्व के बारे में शिक्षित किया। उन्होंने इसके बारे में कुछ महत्वपूर्ण मिथकों को भी दूर किया और राजस्थान से अंग प्रत्यारोपण के कई सफल उदाहरण प्रस्तुत किये। सत्रों में अंग दान क्या है, अंगदान कौन कर सकता है, अंग दान का महत्व, इस पर कानून क्या कहता है, विषय से जुड़े मिथक और तथ्य तथा अंग और ऊतक दान की प्रतिज्ञा के बारें में जानकारी प्रदान की गयी। सत्र के अंत में, अंग दान पर एक लघु फिल्म प्रदर्शित की गयी। लाभार्थियों के बीच अंग दान पर पुस्तिका, कॉमिक बुक और अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न वितरित किए गए।
सत्रों में चंदेरिया, आगूचा, दरीबा, जावर, कायड एवं देबारी के शिक्षा संबंल कार्यक्रम के राजकीय विद्यालयों छात्र, जिंक कौशल केंद्र के प्रशिक्षु, सखी स्वयं सहायाता समूहों की महिलाएं, जिंक फुटबॉल अकादमी के खिलाडी, समाधान परियोजना के किसान और जिंक चिकित्सालय के चिकित्सक सम्मिलित थे।

Related posts:

Azim Premji University to hold three-day exhibition of Schoolbooks Archive in Udaipur from July 19

आकृति मलिक ने स्कोल्टेक यूनिवर्सिटी में किया भारत का प्रतिनिधित्व

हिंदुस्तान जिंक ने लगातार तीसरे वर्ष सभी स्थानों पर मनाया नो व्हीकल डे

शिक्षा संबल की कक्षाओं से अवकाश में भी जुड़े हजारों विद्यार्थी

एक्सकॉन 2019 का जोरदार शुभारंभ

वेदांता उदयपुर वर्ल्ड म्यूजिक फेस्टिवल 2025 का दूसरा दिन

लोकजन सेवा संस्थान ने मनाया वर्ल्ड एड्स डे

Nexus Malls appoints Amitabh Bachchan as Brand Ambassador to Bring Har Din Kuch Naya Experiences

सुमित की आतिशी पारी से मेवाड़ टूरिज्म क्लब आठ विकेट से जीता

स्मृतियां का 22वां संस्करण

वेदांता उदयपुर विश्व संगीत महोत्सव 2024 की नयी तारीख शीघ्र

Breaking Taboos, Empowering Women - Hindustan Zinc Champions Menstrual Hygiene Awareness amongst its...