नारायण सेवा का सेमलाथला में विशाल सेवा शिविर

उदयपुर।  नारायण सेवा संस्थान की ओर से गोगुन्दा तहसील के सेमलाथला (मालवा का चौरा) गांव में विशाल सेवा शिविर सम्पन्न हुआ जिसमें बड़ी संख्या में उपस्थित आदिवासी स्त्री, पुरुषों के स्वास्थ्य प्रशिक्षण के साथ ही अन्न व वस्त्र वितरण किया गया। मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर संजीव कुमार थे। अध्यक्षता सरपंच तोताराम गरासिया ने की।  
संस्थान अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि शिविर में पेसिफिक मेडिकल कॉलेज के त्वचा, नाक, कान, गला, हड्डी एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ 13 डॉक्टरों की टीम ने सेवाएं दी। अनाज, राशन किट, भोजन पैकेट, छाते, चप्पल, कपडे व निःशुल्क दवा प्रदान की गई। संस्थान साधक रोहित तिवारी, नरेंद्रसिंह चौहान, महिम जैन, दिलीप चौहान आदि ने प्रातः 9 से 3 बजे तक चले शिविर की व्यवस्थाओं को संभाला।
शिविर में सेवाएं देने वाले विशेषज्ञ चिकित्सक ये थे –  डॉ. आदित्य, डॉ. अम्बर प्रकाश (सर्जरी), डॉ. सृष्टि, डॉ. दिव्यानी (त्वचा), डॉ. कथित, डॉ. अभिषेक (पीडिया), डॉ. सुभाष (ऑप्थल), डॉ. तानिया (स्त्री रोग), डॉ. मयंक, डॉ. स्नेहिल (ऑर्थो), डॉ. दिव्य प्रकाश (ईएनटी), डॉ. मीत मेहता व डॉ. ध्रुव मोहन (औषधी)।

Related posts:

नारायण सेवा में दिव्यांग कन्याओं के निःशुल्क ऑपरेशन शुरू

HISTORIC DAY FOR RAJASTHAN AS ZINC FOOTBALL ACADEMY BAGS AIFF'S TOPMOST 'ELITE 3 STAR RATING'

हिन्दुस्तान जिंक द्वारा 265 खुशी आंगनबाड़ियों में बाल मेले आयोजित

जिंक के शिक्षा संबंल कार्यक्रम के तहत् दीवाली अवकाश में शिक्षण शिविर आयोजित

CyberPeace Foundation and Truecaller come together to give cyber safety lessons through street plays

गायत्री शक्तिपीठ में विश्वविद्यालय स्तर का युवा उत्कर्ष 2023 कार्यक्रम आयोजित

हिन्दुस्तान जिंक ने की वित्त वर्ष 2025 में 1 लाख गीगाजूल से अधिक एनर्जी की बचत, जो सालाना लगभग 19,00...

हिंदुस्तान जिंक़ की माइनिंग अकादमी में कौशल से कुशल हो रहे युवा, देश में ही उपलब्ध हो रहे माइनिंग आपॅ...

अकादमी पहुंची लेखक के द्वार, डॉ. भानावत को किया सम्मान समर्पण

महाराणा मेवाड़ फाउण्डेशन का 39वां वार्षिक विद्यार्थी सम्मान समारोह

ज्ञानशाला दिवस का आयोजन

कानोड़ मित्र मंडल का वार्षिक स्नेहमिलन समारोह 29 को