उदयपुर। तेरापंथ भवन, अणुव्रत चौक, नाइयों की तलाई मे पर्युषण महापर्व के प्रथम दिवस ‘खाद्य संयम दिवस’ पर खाद्य संयम की प्रेरणा देते हुए साध्वीश्री डॉ. परमप्रभा ने कहा कि पर्युषण महापर्व प्रकाश के अवतरण का पर्व है। शोधन व संयम की आराधना का पर्व है। यह चित्त-चेतना को आत्मकेंद्रित करने का पर्व है। भूलों को सुधारने व प्रमाद को छोडऩे का पर्व है। हमें अपने योगों को शुभ योग में प्रवृत्त करना है। मन से अच्छा चिन्तन करें, वचन से अच्छा बोलें, काया को अच्छे कार्य में लगाए। उन्होंने सभी श्रद्धालु भाई-बहनों को पर्युषण महापर्व पर अधिक से अधिक जप, तप, सामायिक, स्वाध्याय व मौन साधना में अपने समय को नियोजित करने की प्रेरणा प्रदान की।
पर्युषण महापर्व प्रकाश के अवतरण का पर्व है : साध्वीश्री डॉ. परमप्रभा
