श्रीनाथजी मंदिर मंडल के सदस्य परिमल नथवानी ने किये श्रीजी प्रभु के दर्शन

नाथद्वारा। पुष्टीमार्गीय प्रधानपीठ प्रभु श्रीनाथजी की हवेली में शुक्रवार को श्रीनाथजी मंदिर मंडल के सदस्य प्रसिद्ध उद्योगपती परिमल नथवानी ने श्रीजी प्रभु के भोग की झांकी के दर्शन किए। दर्शन पश्चात श्रीनाथजी मंदिर के अधिकारी सुधाकर उपाध्याय ने श्री महाप्रभुजी की बैठक में उनका फेंटा बांधकर उपरना एवं रजाई ओढ़ाकार व प्रसाद प्रदान कर समाधान किया। इस अवसर पर श्रीनाथजी मंदिर के मुख्य प्रशासक भारत भूषण व्यास, श्रीनाथजी मंदिर के सहायक अधिकारी अनिल सनाढ्य, तिलकायतश्री के सचिव लीलाधर पुरोहित, मीडिया प्रभारी गिरीश व्यास, जमादार हर्ष सनाढ्य, कैलाश पालीवाल आदि वैष्णव जन उपस्थित थे।

Creative from India to the World