नारायण सेवा संस्थान का दिव्यांग एवं निर्धन सामूहिक विवाह

निगम से निकलेगी बिंदोली आज, कल विवाह
उदयपुर।
नारायण सेवा संस्थान के तत्वावधान में दो दिवसीय नि:शुल्क दिव्यांग एवं निर्धन युवक- यूवतियों का 41वां सामूहिक विवाह समारोह शनिवार को सेवामहातीर्थ बड़ी में गणपति स्थापना के साथ आरंभ होगा।
संस्थान अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि इस विवाह में विभिन्न राज्यों के 51 दिव्यांग एवं निर्धन जोड़े परिणय सूत्र में बंधेंगे। उन्होंने बताया कि प्रथम दिन गणपति स्थापना, जोड़ों की हल्दी रस्म और मेहंदी रस्म के बाद कन्यादानियों को सम्मानित किया जाएगा। सायं 5:30 बजे नगर निगम प्रांगण से सजी-धजी बग्गियों में बैंड -बाजों के साथ जोड़ों की बिंदोली निकाली जाएगी। सूरजपोल, बापू बाजार, देहली गेट होते हुए बिंदोली पुनः नगर निगम आएगी। इसमें संस्थान संस्थापक पद्मश्री कैलाश ‘मानव’ सहित विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में आए अतिथि और जोड़ों के परिजन भाग लेंगे। अग्रवाल ने बताया कि रविवार प्रातः सेवामहातीर्थ  के हाड़ा सभागार में पाणिग्रहण संस्कार सम्पन्न होगा। विवाह संबंधी सभी तैयारियां पूर्ण हो गई है। विवाह समारोह में शामिल होने के लिए विभिन्न स्थानों से अतिथि आज प्रातः से जुटने लगे है। दिव्यांग जोड़े और उनके परिवारजन भी पहुँच चुके है। विवाह व्यवस्था में संस्थान की 100 से अधिक साधकों की टीम लगी है।

Related posts:

नशा मुक्त भारत अभियान की 5वीं वर्षगांठ पर आयोजित इंटर कॉलेज क्विज में पिम्स मनोरोग विभाग के रेज़िडें...

आरएसएमएम पेंशनर्स वेलफेयर सोसाइटी का होली मिलन समारोह

108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ के लिए वेदियों का निर्माण शुरू

आईस्टार्ट-आइडियाथॉन के विजेता सम्मानित

Reliance Foundation announces Vantara - a comprehensive Animal Rescue, Care, Conservation and Rehabi...

सिटी पैलेस संग्रहालय में दुर्लभ चित्रित एवं मुद्रित मानचित्रों की प्रदर्शनी

Canara Robeco Asset Management Company takes 'Nivesh Bus Yatra' to Rajasthan to Educate Investors

पिम्स हॉस्पिटल उमरड़ा में सैरेब्रल पॉल्सी के दो बच्चों का सफल इलाज

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अस्पताल जाकर नरेन्द्र की जानी कुशलक्षेम

TAFE offers free tractor rental for small farmers of Rajasthan during COVID-19

ध्यान साधक के चातुर्मास प्रवेश पर उमड़ा आस्था का हुजूम

एक्मे फिनट्रेड (इंडिया) लि. के शुद्ध लाभ में 17.32 प्रतिशत की वृद्धि