यूडीए के पहले आयुक्त राहुल जैन ने पदभार संभाला

प्रकरणों के त्वरित व समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश
उदयपुर।
उदयपुर विकास प्राधिकरण के पहले आयुक्त भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2019 बैच के अधिकारी राहुल जैन ने गुरुवार को पदभार ग्रहण किया। पदभार संभालने के बाद जैन ने प्राधिकरण कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया और प्रभारियों से कामकाज की जानकारी ली। इस दौरान जैन ने फाइलों के उचित संधारण के साथ प्रकरणों के त्वरित व समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। आयुक्त जैन ने अधिकारियों व कार्मिकों को समय पर कार्यालय पहुंचने एवं कार्यालय साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। उन्होंने परिसर में प्लास्टिक को पूर्ण निषेध करने एवं इसे नो प्लास्टिक जोन बनाने पर जोर दिया। इस दौरान ओएसडी जितेन्द्र ओझा, अधीक्षण अभियंता अनित माथुर, मुख्य लेखाधिकारी दलपत सिंह राठौड़, तहसीलदार अनुभव शर्मा आदि ने विभिन्न प्रभागों के कामकाज के बारे में जानकारी उपलब्ध कराई।  

Related posts:

अवैध रूप से सोप स्टोन परिवहन करते पांच ट्रेलर जब्त

श्रीजी प्रभु की हवेली हुई राममय

कावड़ निर्माता मांगीलाल मिस्त्री नहीं रहे

लोकसभा चुनाव के लिए प्रशासन हुआ मुस्तैद

Late diagnosis cases rising as only 4.8% of Rajasthan women have had a breast examination

देश की आजादी में नेताजी सुभाषचन्द्र बोस का महत्वपूर्ण योगदान

मुख्यमंत्री की अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर शुभकामनाएं

Dr. Tuktak Bhanawat elected President of Mahavir Yuva Manch

ICICI Prudential Life Launches AI-powered voice chatbot on Google Assistant

हिन्दुस्तान जिंक के शिक्षा संबंल कार्यक्रम के तहत् विद्यार्थियों के सर्वागीण विकास हेतु एमओयू

SIDBI sets up ‘Swavalamban Crisis Responsive Fund’ to help MSMEs tide over the COVID-19 crisis

आईटीसी होटल्स द्वारा देश की पहली ममेंटोज़ प्रॉपर्टी, ममेंटोज़ उदयपुर का शुभारंभ