डॉ. लक्ष्यराज सिंह ने घाटारानी माताजी की विशेष पूजा-अर्चना कर मेवाड़ में सुख-समृद्धि की कामना की

एक शाम मां घाटारानी के नाम विशाल भजन संध्या में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए डॉ. मेवाड़ 

उदयपुर : मां घाटारानी सेवा संस्थान की ओर से सोमवार को एक शाम मां घाटारानी के नाम विशाल भजन संध्या माताजी मंदिर परिसर में हुई। यह विशाल भजन संध्या समारोह मेवाड़ के पूर्व राजपरिवार के सदस्य डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ के मुख्यातिथ्य में हुआ। इस अवसर पर डॉ. लक्ष्यराज सिंह ने कहा कि मेवाड़ प्राचीनकाल से ही देवी मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों का उपासक रहा है। घाटारानी माताजी की यह विशाल भजन संध्या पीढ़ी में मां दुर्गा की भक्ति की भावनाओं को जागृत करने का काम करती है। इससे पहले डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने मां घाटारानी की विशेष पूजा-अर्चना कर मेवाड़ में सुख-समृद्धि की कामना की। भजन संध्या में गायक कलाकार मूंगाणा के जगदीश वैष्णव, पाली के रमेश माली, कोशीवाड़ा के भगवत सुथार, पाली की सोनी सिसोदिया, उदयपुर के सुरेश गहलोत, भीलवाड़ा के प्रेमशंकर जाट, उदयपुर के रोहन सुथार ने मां दुर्गा पर आधारित विभिन्न गीत प्रस्तुत कर भक्ति की अविरल धारा प्रवाहित की। इन भजनों पर भक्ति से सराबोर श्रद्धालु जमकर झूमे।

Related posts:

सिटी पैलेस उदयपुर में बहुरुपिया कला का हुआ प्रदर्शन

आंध्र प्रदेश में ऊर्जावीर अभियान की शुरुआत

JK Tyre records all-time high revenues, up by 22% & Profit up by 31%

इंटरनेशनल ओलिंपियाड में उदयपुर के छात्रों ने दिखाई अपनी प्रतिभा

महाराणा प्रताप को नमन के बाद सीएम व केन्द्रीय मंत्री ने किया जल संचय अभियान का शुभारंभ

बीजेएस का राष्ट्रीय अधिवेशन कल से

नारायण सेवा में वसंतोत्सव

हिन्दुस्तान जिंक को तीसरी तिमाही में 1,620 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ, तिमाही के दौरान धातु एवं चांदी क...

‘विमुक्त एवं घुमंतू जातियों का देवलोक’ विषयक राष्ट्रीय संगोष्ठी शुरू

नारायण सेवा संस्थान कोलकाता में हाईटेक ट्रेनिंग सेंटर संचालित करेगा

बढ़ी हुई प्रोस्टेट से पेशाब की समस्याएं हो सकती हैं

जिंक फुटबॉल एकेडमी ने 4 में से 4 जीत हासिल की