पीआईएमएस उमरड़ा में अत्याधुनिक तकनीक वाली नई सीटी स्केन मशीन का हुआ उद्घाटन

उदयपुर। पेसिफिक इंस्टीट्यूट ऑफ  मेडिकल साइंसेज (पीआईएमएस), उमरड़ा के रेडियोलॉजी विभाग में नई अत्याधुनिक सीटी स्कैन मशीन का उद्घाटन चेयरपर्सन श्रीमती शीतल अग्रवाल ने फीता काटकर किया। यह नई सीटी स्कैन मशीन अस्पताल की चिकित्सा सेवाओं को और मजबूत करेगी और रोगियों का बेहतर और सटीक निदान प्रदान करेगी। मशीन नवीनतम तकनीकों से लैस है और यह उच्च गुणवत्ता प्रदान करेगी, जिससे डॉक्टरों को रोगों का शीघ्र और सटीक निदान करने में मदद मिलेगी।
पिम्स के चेयरमेन आशीष अग्रवाल ने कहा कि आधुनिक मशीनरी और उच्च कुशल डॉक्टरों के माध्यम से ही बेहतर चिकित्सा संभव है। पिम्स हॉस्पिटल सदैव रोगियों को सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। रेडियोलॉजी विभागाध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. हरिराम ने नई सीटी स्कैन मशीन की जानकारी देते हुए बताया कि अत्याधुनिक विशेषताओं और क्षमताओं जैसे उच्च रिजॉल्यूशन इमेजिंग, कम विकिरण खुराक, तेज स्कैनिंग व 3डी इमेजिंग से मरीज लाभान्वित होंगे।  
पिम्स हॉस्पिटल के संस्थापक बी. आर. अग्रवाल ने इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि पिम्स हॉस्पिटल, उदयपुर में अपनी उच्च गुणवत्ता वाली चिकित्सा सेवाओं और अत्याधुनिक मशीनरी के लिए जाना जाता है। यह नई सीटी स्कैन मशीन इस प्रतिष्ठा को और मजबूत करेगी। यह नई सीटी स्कैन मशीन पिम्स हॉस्पिटल की प्रतिबद्धता को दर्शाती है कि वह अपने रोगियों को सर्वोत्तम संभव चिकित्सा सेवा प्रदान करे। इस अवसर पर साई तिरुपति विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. बी. एल. कुमार, प्रिंसिपल डॉ.  सुरेश गोयल, रजिस्ट्रार देवेंद्र जैन, मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. चंद्रा माथुर  तथा  सभी विभागों के विभागाध्यक्ष व गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे। 

Related posts:

Dabur Vita, India’s Complete Health Drink, organizesSession on Health for Kids

यशोदा देवी प्रथम विधानसभा की प्रथम महिला विधायक

पिछोली स्थित सगसजी बावजी का 55वां पाटोत्सव धूमधाम से मनाया

सांसद डॉ रावत के प्रश्न पर जवाब: ईएमआरएस को वहां पढ रहे छात्रों की सिकल सेल रोग के लिए 100 प्रतिशत ज...

प्रो. भाणावत एवं डॉ. यादव को ‘आईसीएआई इंटरनेशनल रिसर्च अवॉर्ड 2022’

TTK Prestige announces the launch of the Prestige Xclusive Flagship Store at Udaipur

एचडीएफसी बैंक फेस्टिव ट्रीट्स 4.0 में मिलेंगे 10,000 से ज्यादा ऑफर्स

डॉ. लक्ष्यराजसिंह मेवाड़ ने किया सिटी पैलेस में होलिका दहन

युवा महोत्सव पेंटिंग विजेता भविका बंसल का भव्य स्वागत

‘मिसेज इंडिया- द गॉडेस’ पेजेंट 18 दिसंबर को झीलों के शहर उदयपुर में

युवा संगीतकारों के लिये स्कॉलरशिप प्रोग्राम की घोषणा

JK Tyre’s delivers 3x profit in Q3FY24