आरएसएमएम पेंशनर्स वेलफेयर सोसाइटी का होली मिलन समारोह

उदयपुर : आरएसएमएम पेंशनर्स वेलफेयर सोसाइटी द्वारा श्रीकृष्ण वाटिका में सपत्नी होली मिलन व सांस्कृतिक समारोह का आयोजन किया गया जिसमें सभी वरिष्ठ सदस्यों ने गीत, चुटकुले, नृत्य प्रस्तुत कर लाजवाब प्रस्तुतियां देते हुए संदेश दिया कि भले ही उम्र से वरिष्ठ हो गए हैं किंतु मन अभी भी जवान है। वरिष्ठ सदस्य आरसी कुमावत ने अपने रंगीली अंदाज से कार्यक्रम का संचालन करते हुए वरिष्ठ सदस्यों को गाने व थीरखने के लिए मजबूर कर दिया धीरे-धीरे ऐसी समा बंदी की उपस्थित सभी महिलाओं व पुरुष एक साथ गुलाल अबीर वह गुलाब की पंखुड़ियां उड़ते हुए नाचने लग गए। आर पी शर्मा, सुनील रोजर्स, रमेश शर्मा, राम प्रताप जेठी, मनोहर सिंह के साथ साथ श्रीमती विनोद सोनी एवं श्रीमती विजेंद्र मेहता ने अपनी अपनी प्रस्तुतियां दी।
समिति की उपाध्यक्ष के सी शर्मा ने बताया कि समिति द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ-साथ डॉ. कृष्ण कुमार बाड़ोलिया को भी आमंत्रित किया जिन्होंने बढ़ती उम्र में लाइफस्टाइल को कैसे जिया जाय और खान-पान पर अपने विचार देते हुए सभी को गुस्सा छोड़ों प्रसन्न रहो का मूल मंत्र दिया। सोसाइटी के महासचिव हेमंत त्रिवेदी, दिनेश माली व देवनारायण धायभाई ने आगंतुकों का स्वागत किया। सोसाईटी के अध्यक्ष एल सी जोशी ने सभी को सहयोग करने हेतु आभार व्यक्त किया।

Related posts:

डॉ. लक्ष्यराज सिंह ने तनसिंहजी शताब्दी जयंती समारोह में शिरकत की

TAFE offers free tractor rental for small farmers of Rajasthan during COVID-19

मेवाड़ में मोदी बोले राजस्थान में सरकार आते ही पेपर माफिया पर कार्रवाई करेंगे, छोटी-बड़ी मछलियों के ...

हर विधानसभा क्षेत्र में बनेंगे आठ-आठ सखी और युवा बूथ

एक दिवसीय योगाभ्यास शिविर

आईडीबीआई बैंक ने भेंट की नारायण सेवा संस्थान को ऐनेस्थीसिया मशीन

पिम्स हॉस्पिटल में सी-आर्म द्वारा फेंफड़े की कठिन गांठ की बायोप्सी

HDFC Bank launches customised apps for large institutions

हिंदुस्तान जिंक 14वें सीआईआई नेशनल एचआर अवार्ड में एक्सीलेंस पुरस्कार से सम्मानित

108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ आज से

नारायण सेवा संस्थान का गुवाहाटी में पहला लिम्ब शिविर 

पारस जे. के. हॉस्पिटल में न्यूरोसर्जन्स के लिए शैक्षणिक कार्यशाला आयोजित