जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी श्री प्रज्ञानंद सरस्वती महाराज ने किए श्रीजी प्रभु की राजभोग की झांकी के दर्शन

उदयपुर (डॉ. तुक्तक भानावत) : पुष्टिमार्गीय प्रधान पीठ प्रभु श्रीनाथजी की हवेली में मंगलवार को अनंत श्री विभूषित द्वारिका, शारदा एवं ज्योतिष पीठाधीश्वर आदि जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी श्री प्रज्ञानानंद सरस्वती महाराज ने श्रीजी प्रभु के राजभोग की झांकी के दर्शन किए। तत्पश्चात मंदिर परंपरा अनुसार श्री महाप्रभुजी की बैठक में श्रीनाथजी मंदिर के अधिकारी सुधाकर उपाध्याय ने उनका फेंटा बांध कर, रजाई एवं उपरना ओढ़ाकर एवं प्रसाद प्रदान कर समाधान किया। इस अवसर पर श्रीनाथजी मंदिर के मुख्य प्रशासक भारतभूषण व्यास, श्रीनाथजी मंदिर मंडल के सीईओ महिपाल, तिलकायतश्री के सचिव लीलाधर पुरोहित, जमादार हर्ष सनाढ्य, कैलाश पालीवाल आदि उपस्थित थे।

Creative from India to the World