उदयपुर की महेश्वरी ने आईएसएसएफ शॉटगन क्वालिफिकेशन में जीता सिल्वर

ओलिंपिक में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व
उदयपुर।
शहर की महेश्वरी चौहान ओलिंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। उन्होंने पेरिस ओलिंपिक 2024 के लिए क्वालीफाई किया है। उन्होंने कतर की राजधानी दोहा में आईएसएसएफ शॉटगन ओलिंपिक क्वालीफिकेशन चैंपियनशिप में महिलाओं की स्कीट शूटिंग में सिल्वर जीता है। माहेश्वरी शूटिंग में भारत की तरफ से 21वीं शूटर होंगी तो स्किट इवेंट में देश की दूसरी महिला खिलाड़ी होंगी।

इसके साथ ही भारत के लिए 2024 में पेरिस में होने वाले ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई किया और स्कीट इवेंट का राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी तोड़ा है। दोहा मीट पेरिस 2024 ओलिंपिक के लिए अंतिम शॉटगान क्वालीफाइंग इवेंट है। प्रत्येक व्यक्तिगत स्पर्धा में शीर्ष दो निशानेबाजों (एक देश से एक) को ओलिंपिक का कोटा हासिल होता है। महेश्वरी को दोहा में महिलाओं की स्किट इवेंट में रजत और चिली की फ्रांसिस्का क्रोवेटों चाडिड को गोल्ड मेडल मिला है।
उल्लेखनीय है कि महेश्वरी इससे पहले भी राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कई पदक जीत चुकी हैं। महेश्ववरी की शादी उदयपुर के राघवेंद्रसिंह राठौड़ के छोटे बेटे अधिराजसिंह के साथ हुई है।

Related posts:

निहार शांति पाठशाला फनवाला ने सना को शिक्षा का रास्ता दिखाया

एसीबी (ACB) के हत्थे चढ़ा राजेश खन्ना (Rajesh Khanna), 10 परसेंट कमीशन मांग रहा था

देश के भविष्य को शिक्षा के अवसरों से दिशा दिखाने में अग्रणी भूमिका निभा रहा हिन्दुस्तान जिंक

जियोमार्ट और स्मार्ट स्टोर्स ने 'बेस्टिवल सेल' के साथ देश के सबसे बड़े त्योहार के जश्न की शुरुआत की

एरियल पुरुषों से करता है कपड़े धोने की अपील

ZINC FOOTBALL ACADEMY CLINCHES VICTORY AT THEIR FORTRESS IN ZAWAR, DOMINATES FIRST HOME MATCH OF RAJ...

Hindustan Zinc's Sakhi Program Ignites Change with Uthori Campaign, Sensitizing 90,000+ individuals ...

स्टाइल एन सीज़र्स हेयर, ब्यूटी एंड मेकअप सैलून का शुभारंभ रविवार को

भाग्य दोषी नहीं, कर्मों का भुगतानः प्रशांत

RAJASTHAN’S VERY OWN HONORED WITH PRESTIGIOUS AWARD AT THE NATIONAL LEVEL

फिट राजस्थान, हिट राजस्थान के संदेश के साथ उदयपुर में राजीव गांधी ओलम्पिक खेलों का भव्य आगाज

जिंक की समाधान परियोजना के तहत् लंपी रोग से पशुधन बचाने में किया सहयोग