नीलकंठ द्वारा आईवीएफ बेबीज कार्निवल 16 को

उदयपुर। नीलकंठ आईवीएफ फर्टीलिटी एंड टेस्ट ट्यूब बेबी सेंटर द्वारा रविवार 16 जून को आईवीएफ बेबीज कार्निवल का आयोजन प्रात: 11 बजे 100 फीट रोड़ स्थित योइस होटल में किया जाएगा।
नीलकंठ आईवीएफ के डॉ. आशीष सूद एवं डॉ. सिमी सूद ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संभागीय आयुक्त राजेन्द्र भट्ट होंगे। सम्माननीय अतिथि आरएनटी मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल एवं कंट्रोलर डॉ. विपिन माथुर एवं राजस्थान सरकार के हेल्थ डिपार्टमेंट के जोइंट डायरेक्टर डॉ. जुल्फीकार ए काजी एवं विशिष्ट अतिथि फर्टी 9 के एक्ज्यूकेटिव डायरेक्टर एवं सीईओ विनेश गढ़िया होंगे। कार्यक्रम में सेलिब्रेटी अतिथि के रूप में अभिनेत्री चारू असोपा भी उपस्थित रहेंगी।

डॉ. सूद ने बताया कि कार्यक्रम में नीलकंठ आईवीएफ द्वारा होने वाले सभी आईवीएफ बेबीज को आमंत्रित किया गया है जो भारत के कोने-कोने से उदयपुर पहुंचेंगे। कार्यक्रम में बच्चों एवं उनके अभिभावकों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य नि:संतानता से जुड़ी गलत धारणों को दूर करना है और आईवीएफ के बच्चे भी सामान्य बच्चों की तरह ही होते हैं। इस कार्यक्रम को यादगार बनाने के लिए बच्चों के लिए स्पेशल गेम जोन का आयोजन किया जा रहा है जिसमें विभिन्न तरह के गेम्स होंगे। इसमें मुख्य रूप से मैजिक शो, ट्रामपॉलिन, टैटू आर्ट, नेल आर्ट, रिमोट कार आदि गेम्स होंगे। कार्यक्रम में बच्चों के कार्टून कैरेक्टर भी अलग-अलग वेशभूषा में उपस्थित रहेंगे।

Related posts:

चिकित्सा शिक्षा की दुनिया तेजी से बदल रही है : डॉ. सुमन जैन

एचडीएफसी बैंक ने परिवर्तन स्मार्टअप ग्रांट्स के लिए स्टार्टअप इंडिया के साथ साझेदारी की

India Set to Reap Record Mustard Crop in 2023-24- 120.90 lakh tonnes

अंतर्राष्ट्रीय नशा निषेध दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम एवं रैली

जेके टायर की शुद्ध आय में 31 प्रतिशत की वृद्धि

उद्यानिकी के महत्व एवं उपयोगिता की दी जानकारी

दिव्यांग खिलाड़ियों से मिलती है ऊर्जा और प्रेरणा- केंद्रीय मंत्री शेखावत

स्टार्टअप प्रतिभाओं के लिए मील का पत्थर साबित होगा ‘ग्लोबल एंट्रप्रेन्योरशिप समिट’

जिंक फुटबॉल के मोहम्मद कैफ ने भूटान में अंडर-16 कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई

आरएनटी मेडिकल कॉलेज में मतदाता जागरूकता कार्यशाला

Goodness is now the Headline Act in Udaipur with Seagram’s 100 Pipers ‘Play for a Cause’ on 29 Nov 2...

Bonanza Wealth Management Research gives Subscibe Rating to IPO of Venus Pipes & Tubes Ltd