सरकार ने मावली में मदरसे को आवंटित जमीन निरस्त की

जिला कलेक्टर ने सरकार को भेजी थी अनुशंसा
उदयपुर।
जिले के मावली में कांग्रेस सरकार के समय मदरसे को आवंटित जमीन राज्य सरकार ने निरस्त कर दी है। उदयपुर कलेक्टर द्वारा जयपुर राज्य सरकार को भेजी अनुशंसा पर सरकार ने जमीन आवंटन निरस्त कर दिया है। राजस्थान सरकार के राजस्व विभाग ग्रुप 3 के उप शासन सचिव बिरदी चंद गंगवाल ने आज एक आदेश जारी कर इस भूमि का आवंटन निरस्त किया है। सरकार के इस निर्णय का मावली में आंदोलन करने वाले संगठनों ने स्वागत किया है।
उल्लेखनीय है कि तत्कालीन गहलोत सरकार के कार्यकाल में मावली के गायत्री नगर के पास 4 बीघा 16 बिस्वा जमीन मदरसा को आवंटित की गई थी। इसको लेकर सर्व समाज के लोगों ने आपत्ति जताते हुए इस जमीन आवंटन को निरस्त करने की मांग करते हुए 23 सितंबर को मावली बंद का आहृान किया था। इसके तहत हजारों लोग जुटे थे और रैली निकालकर ज्ञापन दिया। इस दौरान मावली, फतहनगर, घासा, डबोक, खेमली, ईंटाली सहित आसपास के गांव में बाजार बंद रहे थे। मावली एसडीएम की रिपोर्ट के आधार पर उदयपुर जिला कलेक्टर अरविंद कुमार पोसवाल ने राज्य सरकार से जमीन निरस्त करने के लिए अग्रिम कार्रवाई के लिए पत्र भेजा। कलेक्टर ने राजस्व विभाग के ग्रुप-3 के संयुक्त शासन सचिव को भेजे पत्र में आवंटन निरस्त करने को कहा था।

Related posts:

Hindustan Zinc’s Rampura Agucha Mine wins top awardat the International Convention on Quality Contro...

हिन्दुस्तान जिंक़ द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा के लिये की गयी पहल अनुकरणीय : वीरेन्द्रसिंह यादव

भोजनशाला में भोजन वितरण

जिंक फुटबॉल अकादमी ने साल 2022 का किया शानदार आगाज

तम्बाकू के नुकसान बता व्यसन मुक्ति का संकल्प दिलाया

हिन्दुस्तान जिंक द्वारा शिक्षा संबल शीतकालीन शिविर के माध्यम से लगभग 1700 से अधिक विद्यार्थी लाभान्व...

L&T Finance Ltd. launches Digital Sakhi project in Udaipur, Rajsamand, and Chittorgarh in Rajast...

ओसवाल सभा की प्रथम पिकनिक एवं स्नेह मिलन ‘मल्हार 2024’ सम्पन्न

पीआईएमएस के मनोचिकित्सा विभाग के रेजिडेंट्स ने रजसाइकॉन 2025 में बिखेरी चमक

सांसद डॉ. मन्नालाल रावत के आश्वासन पर माने साहित्य अकादमी के सेवानिवृत्त कर्मचारी

वीआईएफटी के फ्रेशर्स एंड फेयरवेल समारोह में झलका उत्साह

एक छोटे योद्धा की विजय : एनआईसीयू में समय से पहले जन्मे बच्चे की 60 दिन की यात्रा