ययाति नाटक के कलाकारों का सराहनीय अभिनय

शिल्पग्राम में तीन दिवसीय नाट्य समारोह का शुभारंभ
उदयपुर।
पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र उदयपुर द्वारा शिल्पग्राम के दर्पण सभागार में शुक्रवार से तीन दिवसीय नाट्य समारोह का शुभारंभ हुआ जिसमें पहले दिन ‘‘ययाति’’ नाटक का मंचन किया गया।
पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र उदयपुर के निदेशक फुरकान खान ने बताया कि केन्द्र द्वारा तीन दिवसीय नाट्य समारोह का शुभारंभ शुक्रवार को शिल्पग्राम के दर्पण सभागार में हुआ। जिसमें प्रथम दिन बालेन्द्र सिंह द्वारा निर्देशित एवं गिरीश कारनाड़ द्वारा लिखित ‘‘ययाति’’ नाटक का मंचन किया गया। इस नाटक की प्रस्तुति हम थिएटर ग्रुप भोपाल द्वारा दी गई। नाटक में देवयानी का किरदार सुरेखा सरनकार, स्वर्णलता का किरदार खुशबू चौबितकर, शर्मिष्ठा का किरदार जूलीप्रिया, ययाति का किरदार योगेश तिवारी, पूरू का किरदार आदित्य तिवारी, चित्ररेखा का किरदार सिमरन बहल ने किया। नाटक की कहानी ययाति और देवयानी की कथा है, जो कि पति-पत्नी के रिश्ते पर बनी है।
संचालन केन्द्र के सहायक निदेशक (वित्तीय एवं लेखा) दुर्गेश चांदवानी ने किया। इस अवसर पर केन्द्र के उपनिदेशक (कार्यक्रम) पवन अमरावत, कार्यक्रम एग्जीक्यूटिव हेमंत मेहता, अधीक्षण अभियंता सी.एल. सालवी आदि उपस्थित थे।
नाट्य समारोह के दूसरे दिन शनिवार को श्रीमती रूचि भार्गव नरूला द्वारा निर्देशित ‘‘30 डेज ऑफ सितम्बर’’ नाटक का मंचन किया जाएगा। अंतिम दिन रविवार को श्री गगन मिश्रा- श्रीमती प्रिदयदर्शिनी मिश्रा द्वारा निर्देशित ‘‘त्रियात्रा’’ नाटक का मंचन किया जाएगा। इस नाट्य समारोह में आमजन का प्रवेश निःशुल्क रहेगा।

Related posts:

ग्रामीण महिला सशक्तिरण और सफलता की मिसाल बनी देबारी की श्यामू बाई

सेलिंग एक्सपिडिशन कैम्प का शुभारंभ

नेशनल फॉक फेस्टिवल का शिल्पग्राम में आयोजन

फील्ड क्लब क्रिकेट कार्निवाल 2025 सीजन-4

पारस जे. के. हॉस्पिटल में चेहरे मेे झटके आने व दर्द होने की अनोखी बीमारी का उपचार

हिन्दुस्तान जिंक डिजिटल रूप से सक्षम जिंक फ्रेट बाजार के साथ मेटल लॉजिस्टिक्स में लाया क्रांति

कांग्रेसी पार्षद की अवैध चौथ वसूली से हर्षनगरवासी परेशान

स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण एवं आवासीय पट्टा वितरण कार्यक्रम

जिंक फुटबॉल अकादमी बनी राजस्थान की चैंपियन; आई-लीग 3 के लिए क्वालीफाई किया

युगधारा की सृजन विविधा गोष्ठी व वरिष्ठ साहित्यकार के के शर्मा को श्रद्धांजलि

डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ की सपरिवार पीएम नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट

वेदांता की 3डी रणनीति से कंपनी को दोगुना करने का लक्ष्य