इस सप्ताह अभ्यास शुरू करेगी जिंक फुटबाल अकादमी

उदयपुर। जावर में जिंक फुटबाल अकादमी इस सप्ताह अभ्यास सत्र शुरू करने के लिए तैयार है। जिंक फुटबाल अकादमी ने खेल अभ्यास सत्र शुरू करने के लिए जारी नए दिशा-निर्देशों को ध्यान में रखते हुए अभ्यास शुरू करने का फैसला किया है।
हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुनील दुग्गल ने कहा कि खिलाडिय़ों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अकादमी ने अभी सिर्फ राजस्थान से आने वाले नौ खिलाडिय़ों को ही अभ्यास सत्र के लिए बुलाया है। जिंक फुटबाल अकादमी के खिलाड़ी, जो दूसरे राज्यों से ताल्लुक रखते हैं, को घर पर रहने और यात्रा का जोखिम नहीं उठाने की सलाह की गई है। जिन नौ खिलाडिय़ों को अभी अभ्यास के लिए बुलाया गया है, उनका अकादमी स्टाफ द्वारा पहले मेडिकल टेस्ट किया जाएगा। इसके बाद ही वे अभ्यास सत्र में हिस्सा ले सकेंगे।
सुनील दुग्गल ने कहा कि हमारे लिए खिलाडिय़ों का स्वास्थ्य और हित सर्वोपरि है, लिहाजा हमने खिलाडिय़ों और उनके आसपास के माहौल को सुरक्षित बनाए रखने के लिए विस्तृत प्रोटोकाल फालो करने का फैसला किया है। मौजूदा समय में जारी क्राइसिस को देखते हुए जिंक फुटबाल अकादमी ने खिलाडिय़ों को मार्च में ही उनके घर भेज दिया गया था।

Related posts:

Motorola launches edge50 ultra

हिंदुस्तान जिंक द्वारा सडक सुरक्षा सप्ताह के दौरान जागरूकता सत्र एवं गतिविधियां आयोजित

जेएसजी जॉय संगिनी का गठन

पिम्स कैंपस में इंडियन क्रिकेट टीम के खिलाड़ी रवि विश्नोई का छात्रों से संवाद

मकर संक्रान्ति पर गरीबों एवं दिव्यांगों की सेवा

उदयपुर में सोमनाथ शिवलिंग का भगवान महाकाल से होगा मिलन

एक्मे फिनट्रेड (इंडिया) लि. के शुद्ध लाभ में 17.32 प्रतिशत की वृद्धि

नन्दनी नागदा का गणतंत्र दिवस की रिपब्लिक डे परेड के लिए चयन

एक पेड़ मां के नाम के तहत पौधारोपण

Vedanta felicitates its COVID-Warriors

बालकों ने की गणेश-स्तुति

प्रशांत अग्रवाल ‘सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति’ राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित