श्रीजी प्रभु की सेवा में विशाल बावा पधारे नाथद्वारा

उदयपुर : पुष्टीमार्गीय प्रधान पीठ प्रभु श्रीनाथजी की हवेली के तिलकायत श्री के सुपुत्र युवाचार्य गो.चि.105 विशालजी (भूपेशकुमारजी) बावा श्री श्रीजी प्रभु की सेवा में गुरुवार को सांय को नाथद्वारा पधारे ! विशाल बावा श्रीजी प्रभु के शुक्रवार को आयोजित अधिक के छप्पन भोग मनोरथ की सेवा में श्रीजी प्रभु को लाड लड़ाने एवं प्रभु की सेवा में पधारे ! इस अवसर श्री लाडले लाल प्रभु छप्पन भोग अरोगने श्रीजी प्रभु में पधारे । इस अवसर पर विशाल बावा ने श्रीजी प्रभु एवं श्री लाडले लाल प्रभु को अधिक का छप्पन भोग अरोगाकर प्रभु को लाड लड़ाए। राजभोग दर्शन में विशाल बावा ने श्रीजी प्रभु एवं श्री लाडले लाल प्रभु की आरती उतारी। तत्पश्चात अधिक के छप्पन भोग के मनोरथी मुंबई निवासी श्रीमती आरती बैन एवं उनके संपूर्ण परिवार को उपरना ओढ़ाकर व प्रसाद प्रदान कर समाधान किया तथा अपना आशीर्वाद प्रदान किया।
विशाल बावा के नाथद्वारा पधारने के अवसर पर मंदिर के अधिकारी सुधाकर उपाध्याय, मंदिर मंडल के सदस्य समीर चौधरी, सुरेश भाई संघवी, मंदिर के सहायक अधिकारी अनिल सनाढ्य, तिलकायतश्री के सचिव लीलाधर पुरोहित, मंदिर मंडल के अधिकारी हरिसिंह राजपुरोहित, समाधानी उमंग मेहता, मंदिर के मीडिया प्रभारी एवं पीआरओ गिरीश व्यास, राजेश्वर त्रिपाठी, मंदिर के पंड्याजी परेश नागर ,जमादार हर्ष सनाढ्य, भावेश पटेल, कैलाश पालीवाल एवं वैष्णव जन उपस्थित थे !

Related posts:

मैगनस हॉस्पिटल को नोटिस

राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट में वेदांता के हिन्दुस्तान जिंक स्टॉल को सभी ने सराहा

उदयपुर में जल मंथन, बिहार के ग्रामीण विकास मंत्री ने सुझाए “अमृत” के सूत्र

निर्जरा भावना, बोद्धि दुर्लभ भावना, धर्म भावना तथा लोक भावना पर कार्यशाला

दिव्यांगजन अधिकार कानून पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

केन्द्रीय डेयरी, पशुपालन एवं मत्स्य राज्यमंत्री ने किया उदयपुर सरस डेयरी का अवलोकन

प्रज्ञाचक्षु-दिव्यांग और विमंदित बच्चों के संग जन्माष्टमी मनाई

फील्ड क्लब क्रिकेट कार्निवाल 2025 सीजन-4 संपन्न

सीसीटीवी की जद में बेदला का बालिका स्कूल

Education World confers MMPS with Grand Jury Awards and Best Co Ed Day School 2021-22 for the 6th c...

एसपीएसयू में 2024 में रिकॉर्ड एडमिशन और 2025-26 में न्यू एज पाठ्यक्रमों की शुरुआत

101 वर्षीय वृद्ध को पिम्स हॉस्पीटल उमरड़ा में मिला जीवनदान