श्री श्रीमाली ब्राह्मण समाज संस्थान मेवाड़ महिला संगठन की अध्यक्ष बनी रेखा श्रीमाली

उदयपुर। श्री श्रीमाली ब्राह्मण समाज संस्था मेवाड़ के महिला संगठन की अध्यक्ष के रूप में रेखा श्रीमाली की नाम की घोषणा की। मेवाड़ श्रीमाली समाज के अध्यक्ष दिग्विजय श्रीमाली द्वारा रेखा श्रीमाली को श्रीमाली समाज मेवाड़ महिला संगठन के अध्यक्ष बनाने की घोषणा शुक्रवार को की गई।

मेवाड़ श्रीमाली समाज के अध्यक्ष दिग्विजय श्रीमाली ने बताया कि रेखा श्रीमाली का शिक्षण क्षेत्र में लंबा प्रबंधकीय और शैक्षणिक अनुभव रहा है। साथ ही वे समाज के कार्य में भी लगातार सक्रिय रही है। ऐसे में मेवाड़ अंचल के श्रीमाली समाज संगठन के महिला संगठन की अध्यक्ष बनकर वह न सिर्फ समाज की महिलाओं के हित में काम करेगी बल्कि उन्हें जीवन में उन्नति करने में भी सहयोगी रहेगी। रेखा श्रीमाली पिछले 27 वर्षों से ज्योति शिक्षण संस्थान उदयपुर में कार्यरत है।

मेवाड़ श्रीमाली समाज के अध्यक्ष के रूप में दिग्विजय श्रीमाली के निर्वाचन के बाद समाज में अलग-अलग वर्गों में भी जिम्मेदारियां दी जा रही है, जिसमें पूर्व में मेवाड़ अंचल के युवा अध्यक्ष के रूप में प्रफुल्ल श्रीमाली को नियुक्त किया गया था, साथ ही अलग-अलग जिलों के जिला अध्यक्ष भी घोषित किए गए थे। इसी कड़ी में अब मेवाड़ संभाग के श्रीमाली समाज महिला संगठन की अध्यक्ष के तौर पर रेखा श्रीमाली को जिम्मेदारी दी गई है

Related posts:

सद्गुरू के प्रेरणा प्रकाश से ही जीवन सार्थक

हनुमान जयंती पर जागृत हनुमानजी की विशेष पूजा-अर्चना

पिम्स में 250 नव आगन्तुक एम.बी.बी.एस. विद्यार्थियों का स्वागत एवं वाइट कोट सेरेमनी

कृतज्ञता भाव ही खुशी: प्रशांत अग्रवाल

शतखण्ड पृथ्वी का सर्वोत्तम स्थान मेदपाट यानि मेवाड़- जगद्गुरु श्री वसन्त विजयानन्द गिरी जी महाराज

Hindustan Zinc saves over 1 lakh GJ of energy in FY25; enough to power nearly 19,000 households annu...

हिंदुस्तान जिंक के प्रोजेक्ट इवॉल्व और कंफ्लुएंस सेप एस अवार्ड 2020 से सम्मानित

National Engineers Day : Hindustan Zinc’s Engineers Driving Operational Excellence in Indian Zinc Ma...

निःशुल्क शल्य चिकित्सा शिविर के लिए बाराबंकी रवाना हुआ चिकित्सकों का दल

प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

प्रो. पी. के. सिंह वाणिज्य संकाय के संकायाध्यक्ष नियुक्त

पांच लोगों को निशुल्क कृत्रिम हाथ लगाए